होली पर रेलवे का तोहफा! छपरा से आनंद विहार के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रेलवे प्रशासन होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ियां 2 से 17 मार्च तक विभिन्न तिथियों पर संचालित होंगी।

HighLights
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी।
छपरा-आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर मार्ग पर चलेंगी।
2 से 17 मार्च तक विभिन्न तिथियों पर उपलब्ध रहेंगी।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। रेलवे प्रशासन की ओर से होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग तिथियों पर विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी। छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी दो से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को और आनंद विहार टर्मिनल से तीन से 17 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को तीन फेरों में चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के हवाले से बताया गया है कि ट्रेन संख्या- 05071 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को छपरा से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी। थावे से 17:55 बजे, पडरौना से 19:22 बजे, रामकोला से 19:44 बजे, कप्तानगंज से 20:15 बजे, गोरखपुर से 21:25 बजे, दूसरे दिन गाजियाबाद से 09:50 बजे चलकर 10:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या- 05072 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन गोरखपुर से 01:50 बजे, कप्तानगंज से 02:55 बजे, रामकोला से 03:22 बजे, पडरौना से 03:44 बजे, मशरख से 07:02 बजे चलकर 08:15 छपरा पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 05089 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी पांच से 14 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को छपरा से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन पडरौना से 00:22 बजे, रामकोला से 00:44 बजे, कप्तानगंज से 01:15 बजे, गोरखपुर से 02:25 बजे, गाजियाबाद से 16:47 बजे चलकर 18:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या- 05090 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष गाड़ी छह से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 19:40 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन गोरखपुर से 09:10 बजे, कप्तानगंज से 10:15 बजे, रामकोला से 10:42 बजे, पडरौना से 11:04 बजे, मशरख से 14:22 बजे चलकर 15:30 बजे छपरा पहुंचेगी।
