विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर-भैरहवा उड़ान से बदलेगी तस्वीर, बौद्ध सर्किट को मिलेगी नई रफ्तार

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:32 PM (IST)

नेपाल द्वारा भैरहवा और कुशीनगर के बीच सीधी हवाई सेवा के प्रस्ताव से कुशीनगर एयरपोर्ट को संजीवनी मिल सकती है। ...और पढ़ें

कुशीनगर एयरपोर्ट । जागरण

कुशीनगर एयरपोर्ट । जागरण

HighLights

  1. नेपाल ने कुशीनगर-भैरहवा सीधी हवाई सेवा का प्रस्ताव दिया।

  2. कुशीनगर एयरपोर्ट को तीन साल बाद संजीवनी मिलने की उम्मीद।

  3. बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, भारत-नेपाल संबंध मजबूत होंगे।

अजय कुमार शुक्ल, कुशीनगर। नेपाल ने जिस भैरहवा और कुशीनगर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा है, उस पर दोनों देशों के बीच सहमति बनती है तो लंबे समय से नियमित उड़ानों की राह देख रहे कुशीनगर एयरपोर्ट को संजीवनी मिल सकती है। इससे एयरपोर्ट के संचालन को गति मिलने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी का एक नया अध्याय शुरू हो सकेगा।

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली होने के कारण कुशीनगर का सीधा धार्मिक और पर्यटन संबंध नेपाल के लुंबिनी तथा भैरहवा क्षेत्र से है। भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधी उड़ान शुरू होने पर नेपाल आने वाले बौद्ध पर्यटकों के लिए कुशीनगर पहुंचना आसान होगा।

वहीं, कुशीनगर आने वाले विदेशी पर्यटकों को नेपाल के बौद्ध स्थलों तक पहुंचने का बेहतर विकल्प मिलेगा। कुशीनगर एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों का विस्तार लंबे समय से बड़ी चुनौती रहा है। ऐसे में भैरहवा से हवाई संपर्क शुरू होने पर यात्री आधार बढ़ने, पर्यटन कारोबार को गति मिलने और एयरपोर्ट की उपयोगिता बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में म्यांमार के राजदूत हत्वे ने भारत से संबंधों को और मजबूत करने की दोहराई बात

यह पहल सिर्फ दो शहरों के बीच हवाई सेवा नहीं, बल्कि भारत-नेपाल के बौद्ध पर्यटन नेटवर्क को मजबूत करने और कुशीनगर एयरपोर्ट को नई उड़ान देने का अवसर भी बन सकती है। कुशीनगर एयरपोर्ट पिछले तीन वर्ष से पूरी तरह बंद चल रहा है।

यह भी पढ़ें- पेड़ से टकराकर पलटी अनियंत्रित बोलेरो, मां-बेटी की मौत; इलाज कराने गोरखपुर जा रहा था परिवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।