विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11.35 करोड़ की लागत से चार नई सड़कों और गेस्ट हाउस से संवरेगा कुशीनगर, 50 हजार की आबादी को मिलेगी राहत

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:34 AM (GMT+05:30)

खड्डा के सीमावर्ती गांवों में विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर 11.35 करोड़ रुपये की लागत से पांच विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनमें चार सड़कों और एक गेस्ट हाउस का निर्माण शामिल है, जिससे 50 हजार से अधिक आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. खड्डा में 11.35 करोड़ की पांच परियोजनाओं को मंजूरी।

  2. चार नई सड़कों और एक गेस्ट हाउस का निर्माण होगा।

  3. 50 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा बेहतर लाभ।

जागरण संवाददाता, पडरौना। खड्डा के सीमावर्ती गांवों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर शासन की ओर से पांच परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी गई है। क्षेत्र में चार सड़कों व खड्डा कस्बा में गेस्ट हाऊस का निर्माण होगा। इस पर 11.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रथम किश्त के रूप में 9.28 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।

सड़कों का निर्माण होने से कुशीनगर व महराजगंज के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह की ओर से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को भेजे गए पत्र के माध्यम से बताया गया है कि तिनपरसा संपर्क मार्ग 2.10 किमी निर्माण के लिए 2.10 करोड़, पकड़ियार-मंझरिया मार्ग एक किमी निर्माण के लिए एक करोड़, बंधुछपरा-एकडंगी बनवारी टोला मार्ग दो किमी निर्माण के लिए दो करोड़ और

बलुवही-बारी टोला संपर्क मार्ग 3.65 किमी निर्माण के लिए 3.65 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जबकि संयुक्त सचिव सुबास राम ने पत्र के माध्यम से कहा है कि खड्डा कस्बा में दो सूट का गेस्ट हाऊस बनाने के लिए 255.96 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। संपर्क सड़कों का निर्माण पूरा होने पर 50 हजार से अधिक आबादी को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा।

डबल इंजन की सरकार में गांवों में भी नगरीय क्षेत्रों की तरह बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संपर्क सड़कों का निर्माण कराकर गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा रहा है। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में विकास को गति मिली है। आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार पहल की जा रही है। -विवेकानंद पांडेय, विधायक

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में 47 साल बाद मिले पुराने सहपाठी, चेहरे पर खुशी बनकर झलकीं यादें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।