कुशीनगर के जोकवा बाजार में नहर किनारे मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
कुशीनगर के जोकवा बाजार-मधुरिया मार्ग पर नहर किनारे 12 फीट लंबा अजगर मिलने से लोगों में कौतूहल मच गया।

वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर पास के कांटी जंगल में छोड़ दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
HighLights
कुशीनगर के जोकवा बाजार में मिला 12 फीट लंबा अजगर।
विशालकाय अजगर को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़।
वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित कांटी जंगल में छोड़ा।
संवाद सूत्र, जोकवा बाजार (कुशीनगर)। फाजिलनगर के जोकवा बाजार-मधुरिया मार्ग पर नहर किनारे शुक्रवार की दोपहर 12 फीट लंबा अजगर मिलने से आसपास के लोगों में कौतूहल मच गया। विशालकाय अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
नहर किनारे अजगर मिलने की सूचना तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई। इसके बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अजगर की लंबाई और आकार देखकर लोग हैरान रह गए। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के संतोष यादव व राजेश चौहान मौके पर पहुंच अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे पास के कांटी जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर को जंगल में छोड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।