विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ताजमहल में टॉयलेट के अंदर बैठा था अजगर, वाइल्ड लाइफ SOS ने किया रेस्क्यू

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 12 Nov 2026 02:03 PM (IST)

ताजमहल परिसर में त्योहारी भीड़ के बीच, वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने सीआईएसएफ कर्मियों के शौचालय से लगभग पांच फुट लंबे ...और पढ़ें

ताजमहल परिसर से रेस्क्यू किया गया अजगर।

ताजमहल परिसर से रेस्क्यू किया गया अजगर।

HighLights

  1. ताजमहल के शौचालय से पांच फुट का अजगर बचाया गया।

  2. अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।

जागरण संवाददाता, आगरा। त्योहारी भीड़ के बीच, वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने विश्व धरोहर स्थल ताजमहल के परिसर से एक अजगर को सुरक्षित बचाया। दो सदस्यीय रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट की टीम ने CISF कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शौचालय से एक गैर-विषैले सांप को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। 

रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट की दो सदस्यीय टीम ने स्मारक के पूर्वी गेट के सामने वाले इलाके में CISF कर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शौचालय से अजगर को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। इस दौरान टीम ने वहां मौजूद पर्यटक और सांप, दोनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा और अंत में सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

ताजमहल में एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली, जब स्मारक के पूर्वी गेट के पास वाले प्रांगण में, CISF सुरक्षाकर्मियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक शौचालय के अंदर लगभग पांच फुट लंबा 'इंडियन रॉक पायथन' (अजगर) देखा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही 'वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट' तुरंत हरकत में आ गई।

उनकी दो सदस्यीय टीम ने सफलतापूर्वक इस अजगर को सुरक्षित पकड़ा, जिससे सांप और वहां मौजूद पर्यटकों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। अजगर को सबसे पहले CISF के जवानों ने देखा, जिन्होंने तुरंत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों को सूचित किया। 

बचाव अभियान के दौरान एक अतिरिक्त चुनौती यह थी कि विश्व धरोहर स्थल होने के कारण, त्योहारों के इस मौसम में यहाँ पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। अलर्ट मिलते ही, वाइल्डलाइफ एसओएस की दो सदस्यीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई। पर्यटकों और अन्य लोगों को सुरक्षित दूरी पर करने के बाद, टीम ने बड़ी सावधानी से मुसीबत में फंसे अजगर को बाहर निकाला।

इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि अजगर को कोई चोट न लगे और उसे कोई परेशानी न हो। इसके बाद, कुछ घंटों तक अजगर को निगरानी में रखने के पश्च्यात उसे अनुकूल प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।

वाइल्डलाइफ एसओएस के कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर और हर्पेटोलॉजिस्ट (सरीसृप विशेषज्ञ) बैजू राज एम.वी. ने कहा, इंडियन रॉक पायथन (अजगर) बिना ज़हर वाली सांप की प्रजाति हैं, जो पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। अपने बड़े आकार के बावजूद, ये आम तौर पर शर्मीले होते हैं और इंसानों से दूर रहना ही पसंद करते हैं।

अगर ये अनजाने में इंसानी इलाकों में आ जाएं, तो लोगों को घबराना नहीं चाहिए, उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए और खुद उन्हें पकड़ने या उनके करीब जाने की कोशिश करने के बजाय, प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचित करना चाहिए। लोगों और सांपों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय रहते सही कदम उठाना और बचाव के उचित तरीकों का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।