विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटी के साथ सो रही थी बहू, तभी आधी रात कमरे में घुस गया ससुर; कपड़े देखने के बहाने कुछ ऐसा किया... मामला पहुंचा थाने

Published: Tue, 14 Jan 2025 03:26 PM (IST)

कौशांबी में एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है ...और पढ़ें

महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।
महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। (प्रतीकात्मक तस्वीर) जागरण।

संवाद सूत्र, करारी (कौशांबी)। कौशांबी में एक महिला ने अपने ससुर पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विवाहिता का आरोप है कि शोरगुल होने पर पहुंची सास ने पति की हरकत पर पर्दा डालने के लिए बहू को ही डांट-डपटकर खामोश करा लिया। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सरायअकिल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी चार साल पहले करारी क्षेत्र के एक गांव में गैर बिरादरी के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती को एक बेटी हुई। विवाहिता के मुताबिक, पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है।

चार साल पहले हुई थी शादी

विवाहिता का कहना है कि सोमवार रात वह बेटी के साथ सो रही थी। इस दौरान ससुर उसके कमरे में पहुंचा व उसके कपड़े खोलने लगा। जानकारी होने पर उसने शोर मचाया तो सास आ गई। आरोप है कि सास ने पति की हरकत का विरोध करने के बजाय उसे ही डांट-डपटकर शांत रहने के लिए कहा।

घटना की जानकारी विवाहिता ने अपने मायके वालों को दी। मंगलवार को विवाहिता की ससुराल आए मायके पक्ष के लोग उसे लेकर करारी थाने पहुंचे। घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें- ससुर ने बहू पर बकुआ से किया हमला, अंगुली काटी... दुष्कर्म के आरोप में बैठी थी पंचायत, हुआ जबरदस्त हंगामा

बेटी के लव मैरिज से नाराज ससुरालियों ने दामाद को बेरहमी से पीटा

बता दें कि कुछ दिनों पहले मामला सामने आया था कि बेटी के लव मैरिज से नाराज ससुरालियों ने दामाद को बेरहमी से पीटा। पूरे घासीरामपुर गांव की मोना देवी पुत्री रामआसरे ने बताया था कि छह साल पहले उसने गांव के ढोलू के साथ प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके स्वजन रंजिश रखने लगे। 28 दिसंबर की शाम पिता राम आसरे, भाई फगुहार, मनोज, सुरेश व नकुल उसके घर पर चढ़ आए। पति को वह लोग गाली-गलौज कर पीटने लगे।

शोरगुल पर सास संगीता देवी, ससुर कल्लू व मिश्रीलाल पहुंचे तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया। घटना में पति ढोलू को गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें- UP News: बेटी के लव मैरिज से नाराज ससुरालियों ने दामाद को बेरहमी से पीटा, घरवालों को भी नहीं छोड़ा