3 नवंबर को होने वाली विशेष शिक्षा पात्रता परीक्षा के लिए शिक्षकों को बड़ी राहत, मिलेगा स्पेशल लीव
शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को 3 नवंबर को होने वाली विशेष शिक्षा पात्रता परीक्षा के लिए विशेष अवकाश मिलेगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
विशेष शिक्षा पात्रता परीक्षा 3 नवंबर को आयोजित होगी।
सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को विशेष अवकाश।
कौशांबी में अभ्यर्थियों को परीक्षा में मिलेगी सहूलियत।
जागरण संवाददाता, कौशांबी। विशेष शिक्षा पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा में शामिल होने के लिए इन अभ्यर्थियों को विशेष अवकाश दिया जाएगा।
तीन नवंबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर संबंधित शिक्षकों को विभागीय स्तर पर सहूलियत प्रदान की जाएगी।
विशेष शिक्षा पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है।
परीक्षा के दिन उन्हें विभाग की ओर से विशेष अवकाश दिया जाएगा। तीन नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा में शामिल होने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को विभागीय स्तर पर यह सहूलियत प्रदान की जाएगी। इससे शिक्षक अपनी नियमित ड्यूटी की चिंता किए बिना परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
परीक्षा में बड़ी संख्या में सेवारत शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर्स शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में विद्यालयों में शिक्षण कार्य और परीक्षा में सहभागिता के बीच तालमेल बैठाना उनके लिए चुनौती बन सकता था। इसी को देखते हुए विशेष अवकाश की व्यवस्था की गई है।
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि विशेष अवकाश मिलने से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल होने में सुविधा होगी।
यह भी पढ़ें- बलिया के अभिषेक तिवारी को मिली 1 करोड़ की फेलोशिप, अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में करेंगे पढ़ाई