विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी के खेत में अधेड़ का शव मिला, कौन है ये व्यक्ति; क्या हत्या करके फेंक दिया गया? पुलिस सस्पेंस खंगाल रही

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 27 Sep 2026 01:22 PM (IST)

कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो ...और पढ़ें

कौशांबी में मंझनपुर क्षेत्र के रजबर बंधवा मोड़ के पास खेत में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। जागरण

कौशांबी में मंझनपुर क्षेत्र के रजबर बंधवा मोड़ के पास खेत में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. मंझनपुर थाना क्षेत्र के रजबर बंधवा मोड़ के पास रविवार सुबह मिला शव

  2. घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

जागरण संवाददाता, कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र रजबर बंधवा मोड़ के पास खेत में रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। खेत में शव मिलने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लिया। हालांकि अभी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति की ग्रामीणों से शिनाख्त की कोशिश की हालांकि अभी पहचान नहीं हो सकी है। क्षेत्र में लाश मिलने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने अन्यत्र हत्या कर लाश यहां फेंके जाने का भी कयास लगाया है। हालांकि पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- बालिग युवती को अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहने की आजादी, इलाहाबाद हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश

यह भी पढ़ें- सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष और महामंत्री का पंजीकरण लाइसेंस निलंबित, बार कौंसिल ऑफ UP ने की कार्रवाई