विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी के चायल में 14 करोड़ की लागत से बनेगा नया फायर स्टेशन, डेढ़ बीघा जमीन पर होगा निर्माण

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:49 AM (IST)

कौशांबी के चायल तहसील में 14 करोड़ रुपये की लागत से नया फायर स्टेशन बनेगा, जिससे 268 गांवों को आग ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. कौशांबी के चायल में नया फायर स्टेशन बनेगा।

  2. 14 करोड़ रुपये की लागत, डेढ़ बीघा भूमि पर निर्माण।

  3. 268 गांवों को आग की घटनाओं में त्वरित मदद मिलेगी।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। चायल तहसील क्षेत्र के लोगों को अब आग लगने की घटना के दौरान दमकल की सुविधा के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पिपरी के मुरादपुर में डेढ़ बीघे भूमि पर करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से नया फायर स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। प्रस्तावित फायर स्टेशन में कार्यालय के साथ आवासीय भवन का भी निर्माण कराया जाएगा।

इससे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को एक ही परिसर में कार्यालय और आवास की सुविधा मिलेगी। फायर स्टेशन के निर्माण से चायल तहसील क्षेत्र के 268 गांवों में आग लगने की घटनाओं में तुरंत मदद मिलेगी। अभी तक गर्मी के दिनों में अस्थाई फायर स्टेशन बनाकर काम चलाना पड़ता था। शासन ने स्वीकृति प्रदान कर कार्यदाई संस्था पुलिस आवास निगम लिमिटेड को नामित कर दिया है। दिसंबर-जनवरी से कार्य को शुरू होने की उम्मीद हैं।

मंझनपुर, सिराथू, पश्चिम शरीरा, और उदहिन फायर स्टेशन की दमकल गाड़ियों से जिले भर में आग की घटनाओं पर काबू पाया जाता है। ज्यादा आवश्यकता होने पर प्रयागराज से भी दमकल गाडियां बुलाई जाती हैं, लेकिन चायल तहसील में फायर स्टेशन नहीं होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में कहीं आग लगने की घटना होने पर पश्चिम शरीरा या प्रयागराज से दमकल को पहुंचना पड़ता है।

दूरी अधिक होने के कारण दमकल के पहुंचने तक कई बार आग विकराल रूप धारण कर लेती है। इससे लोगों के मकान, दुकान और किसानों की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए चायल में अलग फायर स्टेशन बनाने के लिए बीते दिनों चायल विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री से मिलकर फायर स्टेशन बनाने की मांग की थी। ग्रामीण इलाकों में गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं अधिक होती हैं।

गेहूं की खड़ी फसल, खेतों में रखे भूसे, बिजली के तारों में शार्ट सर्किट और घरेलू कारणों से आग लगने की घटनाएं होती हैं। कई बार तेज हवा के कारण आग आसपास के खेतों और आबादी तक फैल जाती है।

ऐसे में फायर स्टेशन का निर्माण होने से आग लगने की घटनाओं में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी तेज प्रकाश वर्मा ने बताया कि चायल में नया फायर स्टेशन के लिए शासन से मंजूरी के साथ बजट मिल गया है। दिसंबर अथवा जनवरी से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कौशांबी मेडिकल कॉलेज ने किया कमाल, पहली बार जबड़े के दुर्लभ ट्यूमर 'ओडोंटोमा' का किया सफल ऑपरेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।