विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी मेडिकल कॉलेज ने किया कमाल, पहली बार जबड़े के दुर्लभ ट्यूमर 'ओडोंटोमा' का किया सफल ऑपरेशन

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:58 PM (IST)

कौशांबी मेडिकल कॉलेज में जबड़े के एक दुर्लभ और जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया, जिसमें 12 दांत जैसी असामान्य संरचनाएं निकाली गईं।

सर्जरी के एक माह बाद मरीज के दो प्राकृतिक स्थायी दांत भी स्वतः बाहर आ गए, जिसे दंत चिकित्सा विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

सर्जरी के एक माह बाद मरीज के दो प्राकृतिक स्थायी दांत भी स्वतः बाहर आ गए, जिसे दंत चिकित्सा विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

HighLights

  1. मेडिकल कॉलेज में जबड़े के दुर्लभ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन।

  2. सर्जरी में 12 दांत जैसी असामान्य संरचनाएं निकाली गईं।

  3. ऑपरेशन के बाद मरीज के प्राकृतिक दांत स्वतः बाहर आए।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। मेडिकल कॉलेज में पहली बार जबड़े के दुर्लभ और जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान ट्यूमर से दांत जैसी 12 असामान्य संरचनाएं निकाली गईं। खास बात यह रही कि आपरेशन के करीब एक माह बाद जबड़े में फंसे मरीज के दो प्राकृतिक स्थायी दांत भी अपने से बाहर निकल आए। इसको मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

एक मरीज ऊपरी जबड़े के अगले हिस्से में सूजन होने और स्थायी दांत नहीं निकलने की समस्या से परेशान था। जांच और रेडियोग्राफिक इमेजिंग में ओडोंटोमा नामक ट्यूमर की पुष्टि हुई। यह एक विकास संबंधी दंत विकार है, जिसमें दांत जैसी असामान्य संरचनाएं विकसित हो जाती हैं। इससे सामान्य दांतों के निकलने में बाधा उत्पन्न होती है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम सिंह ने बताया कि चिकित्सकीय टीम ने मरीज को एनेस्थीसिया देकर सावधानीपूर्वक सर्जरी की। इसमें पूरे ट्यूमर को निकालने के साथ आसपास के ऊतकों और प्राकृतिक दांतों को सुरक्षित रखा गया। करीब एक माह बाद फिर से जांच करने में आपरेशन वाला स्थान पूरी तरह स्वस्थ मिला।

साथ ही मरीज के कैनाइन और लेटरल इंसाइजर दांत भी स्वतः निकल आए। सर्जरी में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डेंटल सर्जन डा. अरुण पांडेय की विशेष भूमिका रही। टीम में डा. हेमलता द्विवेदी, डा. ऋचा डोकानिया सहित जूनियर रेजिडेंट और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।