विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में विजलेंस टीम को आता देखकर कंटिया निकालने लगा युवक, करंट की चपेट में आने से चली गई जान

By raj k. srivastava Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 26 Sep 2026 03:25 PM (IST)

कौशांबी के अजुहा बाजार में विजिलेंस टीम को देखकर अवैध बिजली कनेक्शन हटाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।

कौशांबी के अजुहा में करंट से युवक की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। जागरण

कौशांबी के अजुहा में करंट से युवक की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। जागरण

HighLights

  1. बिजली विभाग की टीम सदस्यों ने युवक को सीपीआर देकर अस्पताल में कराया था भर्ती

  2. अजुहा बाजार में बड़ी संख्या में कंटियामारी की सूचना पर विजिलेंस टीम जांच को पहुंची थी

जागरण संवाददाता, कौशांबी। जनपद में बड़ी घटना हो गई। अजुहा बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली विभाग की टीम बोलेरो पर सवार विजिलेंस टीम को आता देखकर एक युवक कंटिया निकालने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

अचानक इस घटना से विजिलेंस टीम के अधिकारी सकते में आ गए। उन्होंने पहले घायल युवक को सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, फिर उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

विजिलेंस टीम प्रभारी जुल्कर नैन के अनुसार किसी ने बड़ी संख्या में कंटियामारी की सूचना दी थी। इसी शिकायत पर टीम वहां गई थी। इस दौरान एक युवक कंटिया निकालने के चक्कर में झुलस गया। टीम ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- पुराने पुल से निजी कंपनी का अकाउंटेंट यमुना में कूदा, प्रयागराज जल पुलिस-पीएसी व गोताखोर कर रहे तलाश

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: एसआरएन अस्पताल के डॉक्टर ने निजी अस्पताल में किया आपरेशन, मरीज की मौत के बाद मुकदमा दर्ज