कौशांबी में 1.87 करोड़ की लागत से चमकेंगी गांवों की गलियां, सीसी रोड, नाली और पुलिया का भी होगा निर्माण
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कौशांबी जिले के तीन विकास खंडों में गांवों की गलियों और नालियों के सुधार के लिए 1.87 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इस परियोजना के तहत इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, नाली और पुलिया का निर्माण तीन महीने में पूरा किया जाएगा, जिसकी अंतिम टेंडर तिथि 15 दिसंबर है।
-1795253399857_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
जागरण संवाददाता, कौशांबी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने जिले के तीन विकास खंड क्षेत्रों में गांवों की गलियों और नालियों को चमकाने की कवायद की है। विभाग की ओर से करीब 1.87 करोड़ रुपये की लागत से इंटरलाकिंग, सीसी रोड, नाली एवं पुलिया निर्माण के लिए शुक्रवार को टेंडर निकाला गया है। टेंडर डालने की आखिरी तिथि 15 दिसंबर दोपहर 12 बजे तय की गई है, जबकि उसी रोज एक बजे टेंडर खोला भी जाएगा। टेंडर में चयनित कार्यदायी संस्थाओं को तीन महीने में काम पूरा कराना होगा।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने मंझनपुर, कौशांबी और सरसवां विकास खंड क्षेत्रों में 39 कार्य कराना प्रस्तावित किया है। इसके तहत मंझनपुर के अंबावा पश्चिम गांव में ओम प्रकाश के घर से छेद्दन फकीर के घर, बैशकांटी में तालाब के पास से सोहन लाल के घर तक इंटरलाकिंग, भद्दुर गांव में दुखराज कोरी के घर से जग नारायण के घर तक सीसी रोड, भरसवां में आश्रम पद्धति विद्यालय के सामने आरसीसी पुलिया और खैरात अली चक गांव के मजरा चक में भइया लाल सिंह के घर से सुरेश पटेल के घर तक इंटरलाकिंग व नाली का निर्माण कराया जाएगा।
इसी प्रकार कौशांबी विकास खंड के अहिरन की डांडी गांव के मजरा उरई अशरफपुर में मुख्य मार्ग से शिव मंदिर तक इंटरलाकिंग, धरमपुर गांव में फूलचंद्र के घर से राजेश हेला के घर तक इंटरलाकिंग व नाली, चौपुरवा में देशराज पासी के घर से बचऊ मिस्त्री के घर तक इंटरलाकिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा।
वहीं, सरसवां विकास खंड के बैरमपुर गांव में केशन लाल सरोज के घर से मोहन लाल सरोज के घर तक सीसी रोड व नाली, गनेशपुर गांव के मजरा कटरी में छेदीलाल चौधरी के घर से गेंदालाल के घर तक इंटरलाकिंग, जयंतीपुर गांव के मजरा बौली में नहर से शिव प्रसाद कोरी के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कराया जाना है। अन्य चयनित गांवों में भी इंटरलाकिंग, सीसी रोड, नाली निर्माण कराए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।