विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में पुलिस मुठभेड़, सोने की कील लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:56 AM (IST)

कौशांबी में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। ये आरोपित बुजुर्ग महिलाओं से सोने की कील ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

HighLights

  1. कौशांबी में पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार।

  2. बुजुर्ग महिलाओं से सोने की कील लूटते थे आरोपित।

  3. मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की कील नोचकर लूटपाट करने वाले दो आरोपित शनिवार भोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। कौशांबी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीएसपी अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फतेहपुर जिले के खखरेरू क्षेत्र निवासी मोहम्मद फारुक और नईम अख्तर के रूप में हुई है। दोनों ने कौशांबी क्षेत्र के मेडरहा और भैरवां गांव में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनकी नाक से सोने की कील नोचकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी।

शनिवार भोर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर यात्रियों को राहत देगा UPSRTC, गाजियाबाद रीजन में दिवाली पर 245 आरक्षित बसें रहेंगी तैयार

तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूटी गई सोने की दो नाक की कील और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- रामवन गमन पथ पर दर्दनाक हादसा: कौशांबी में ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, मां समेत चार लोग गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।