विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में जीजीआईसी की दो प्रवक्ताओं पर मतांतरण, ब्रेनवाश और लव जिहाद का आरोप, मुकदमा दर्ज

Published: Sun, 24 May 2026 08:00 AM (IST)

कौशांबी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआइसी) की दो प्रवक्ताओं और एक अन्य व्यक्ति पर छात्राओं का ब्रेनवाश, मतांतरण और ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. जीजीआइसी की दो प्रवक्ताओं पर आरोप।

  2. छात्राओं का ब्रेनवाश, मतांतरण की कोशिश।

  3. हिंदूवादी संगठन की शिकायत पर मुकदमा।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। छात्राओं का ब्रेनवाश, मतांतरण और लवजिहाद की कोशिश के आरोप में राजकीय बालिका इंटर कालेज (जीजीआइसी) की दो प्रवक्ता समेत तीन के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। एक हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इससे पहले घटना के विरोध में एबीवीपी की ओर से प्रदर्शन भी किया गया था।

हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी की बेटी जीजीआइसी सिराथू में हाईस्कूल की छात्रा है। आरोप है कि पिछले दो महीने से बेटी के क्रियाकलाप और व्यवहार में अचानक से परिवर्तन होने लगा। संदेह होने उन्होंने बेटी से पूछताछ की। तब बेटी ने बताया कि कालेज की उर्दू प्रवक्ता शाइस्ता नूर और जरीन शौकत उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं।

इस्लाम धर्म से संबंधित उर्दू किताबें पढ़ने व इबादत के लिए मजबूर किया जाता है। दोनों प्रवक्ता सनातन धर्म को खराब और इस्लाम को बेहतर बताती हैं। वह अपने करीबी मोहम्मद इरफान को कालेज में बुलाने लगीं। उनके अन्य सहयोगी भी इस कृत्य में शामिल हैं। बेटी के बयान के आधार पर जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी।

यह भी आरोप है कि प्रवक्ता के इशारे पर इरफान समेत कई लोग छात्राओं के घर की रेकी करते हैं, मोबाइल नंबर समेत दूसरी जानकारी जुटाते हैं। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से कौशांबी रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट, बस अड्डे पर पहुंच रहे महज 30-35 हजार यात्री

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जीजीआइसी सिराथू की प्रवक्ता शाइस्ता नूर को राजकीय हाईस्कूल, पल्हाना से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही रिपोर्ट अपर शिक्षा निदेशक राजकीय को भेजी गई है। दो प्रवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के मामले में कहना है कि दूसरी प्रवक्ता के बारे में अब जानकारी हुई है। इस प्रकरण की भी जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी जाएगी।