विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी में बड़ी घटना: 14 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, तालाब किनारे झाड़ी मे मिली लाश; गर्दन-सिर पर चोट के निशान मिले

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 22 Nov 2026 03:15 PM (IST)

कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर छोटू की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका शव तालाब किनारे झाड़ियों में मिला, जिस पर गर्दन और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

कौशांबी में सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा के वार्ड नंबर चार मढियामई में किशोर की लाश मिलने पर जुटी भीड़ व जांच करती पुलिस। जागरण

कौशांबी में सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा के वार्ड नंबर चार मढियामई में किशोर की लाश मिलने पर जुटी भीड़ व जांच करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. शनिवार रात घर निकला था फिर नहीं लौटा, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

  2. सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा के वार्ड नंबर चार मढियामई में हुई वारदात

संसू, जागरण, अझुवा (कौशांबी)। जनपद के सैनी थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात हुई। यहां सैनी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ियामई गांव के समीप स्थित जंगल में शनिवार रात 14 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। सुबह शव गांव के पश्चिम में स्थित भैंसईहा तालाब किनारे मिला। सिर व गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए।

रसूलपुर मढ़ियामई गांव निवासी स्वर्गीय रामलखन का 14 वर्षीय पुत्र छोटू शनिवार रात करीब आठ बजे शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह जंगल की तरफ गए ग्रामीणों ने किशोर का शव पड़ा देखा।

सूचना पर डायल-112 और सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्र किए। बताया गया कि किशोर की गर्दन पर जूते से दबाने जैसे निशान तथा शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। छोटू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों बड़े भाई विवाहित हैं और रोजगार के सिलसिले में लुधियाना में रहते हैं।

करीब दो वर्ष पूर्व पिता रामलखन का कैंसर से निधन हुआ था। छोटू गांव में अपनी मां के साथ रहता था। एकलौते सहारे की मौत से मां माता श्याम कली का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छोटू के नाम चार बीघा में से मात्र 10 विश्वा जमीन थी। चर्चा तो यहां तक है कि कहीं इसी जमीन के चक्कर में तो उसकी हत्या नहीं हुई?

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सैनी थाना प्रभारी वीर प्रताप का कहना है कि प्रारंभिक जांच की जा रही है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद HC में हंगामा व तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात वकीलों के खिलाफ FIR, हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार की तहरीर पर कार्रवाई

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरो सिटी: एयरपोर्ट के निकट तीन गांवों के 614 काश्तकारों से PDA अधिग्रहीत करेगा जमीन, DPR तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।