कौशांबी में शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन, बदहाली के खिलाफ रास्ताजाम किया; आश्वासन पर माने
कौशांबी के शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज की बदहाली और अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सड़क ...और पढ़ें
HighLights
नेवादा ब्लाक परिसर में भी विद्यार्थियों ने विरोध जताया, इसके बाद रास्ताजाम किया
सीओ चायल और उप जिला अधिकारी ने आश्वासन देकर विद्यार्थियों को शांत कराया
संसू, जागरण, नेवादा/चायल (कौशांबी)। नेवादा ब्लाक कार्यालय के समीप स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज की बदहाली और अनियमिता को लेकर छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को नाराजगी जताई। आक्रोशित विद्यार्थियों ने पहले ब्लाक परिसर में हंगामा किया। जिसके बाद तिलहापुर मोड़-पुरखास मार्ग पर बैठ गए, जिससे मार्ग जाम हो गया।
सूचना के बाद सराय अकिल, चरवा, पिपरी थानों की पुलिस के साथ सीओ चायल शिवांक सिंह और उप जिला अधिकारी प्रेरणा गौतम मौके पर पहुंचे। विद्यार्थियों को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
नेवादा ब्लाक कार्यालय गेट के समीप स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज में विद्यालय की बदहाली आदि का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि पेयजल साफ नहीं रहता है। मजबूरी में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। शौचालय में गंदगी का अंबार लगा है। विद्यालय में पंखा नहीं है। जो इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब हैं। छत से पानी टपकता है।
आरोप लगाया कि खेल का सामान नहीं है। अध्यापक नाम काटने की धमकी देते रहते हैं। कक्षाओं में गंदगी रहती है। बिजली की समस्या रहती है। शिक्षक पेपर नहीं देने देंगे। भरी धमकी देते हैं। बैठने की प्रयाप्त सीट नहीं है। लैब की सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्कालरशिप आवेदन के लिए वसूली की जाती है। विद्यालय में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि तीन छात्रों को चिह्नित किया गया है, जो काकरोच पार्टी से प्रेरित हो कर सभी छात्रों को भड़का रहे हैं।
यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग की शिक्षिका का मोबाइल हैक, साइबर अपराधियों ने कई लोगों से मांगे रुपये
