विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भ्रामक खबरें फैलाई तो खैर नहीं... कासगंज पुलिस की रडार पर यूट्यूबर! सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:45 PM (IST)

कासगंज पुलिस सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आगामी त्योहारों और चुनावों के मद्देनजर ...और पढ़ें

प्रभूपार्क में रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एसपी ओपी सिंह। जागरण

प्रभूपार्क में रावण दहन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एसपी ओपी सिंह। जागरण 

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई

  2. यूट्यूब और इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी

  3. साइबर सेल, ड्रोन से होगी सोशल मीडिया की निगरानी

जागरण संवाददाता, कासगंज। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रसारित कर लोगों के बीच भ्रम फैलाने और सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्ती की तैयारी में है। खासतौर पर यूट्यूब और अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर खबरों के नाम पर भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वाले लोगों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की टीमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाली खबरों, वीडियो और अन्य गतिविधियों पर नजर रखेंगी। किसी घटना को लेकर गलत जानकारी फैलाने, अफवाहों को बढ़ावा देने या लोगों के बीच तनाव पैदा करने वाली सामग्री सामने आने पर उसकी जांच की जाएगी।

जांच में तथ्य गलत पाए जाने और कानून का उल्लंघन सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अभी से सतर्कता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।

तीन क्षेत्राधिकारियों समेत साइबर सेल को दिए इंटरनेट मीडिया की निगरानी के निर्देश

वहीं, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। जिले को चार जोन और दस सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

ड्रोन से भी होगी निगरानी, जिले को चार जोन और दस सेक्टरों में बांटकर तैनात किया गया पुलिस बल

एसपी ओपी सिंह का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबरें और अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है। त्योहारों और आगामी चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ आधुनिक तकनीक की भी मदद ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर अलीगढ़ में चूड़ियों का नया ट्रेंड: मोती जड़े कंगन, फ्लोरल डिजाइन और गोल्डन ब्रेसलेट का जलवा

यह भी पढ़ें- यूपी के आगरा में आलू किसानों की बढ़ी चिंता, महंगे बीज और कम भाव से बुकिंग में भारी गिरावट

एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

दशहरा पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने प्रभूपार्क स्थित रावण दहन स्थल और चामुंडा मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी आलोक कुमार, सीओ नगर आंचल चौहान, इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।