विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर कासगंज रोडवेज की सभी बसें रहेंगी ऑनरूट, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Published: Sat, 31 Oct 2026 02:24 PM (IST)

कासगंज रोडवेज डिपो दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी 107 बसों को ऑनरूट रखने की तैयारी ...और पढ़ें

कासगंज रोडवेज बस।

कासगंज रोडवेज बस।

HighLights

  1. दीपावली पर कासगंज रोडवेज की सभी बसें चलेंगी।

  2. यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए विशेष तैयारी की गई।

  3. वर्कशॉप कर्मियों के अवकाश रद्द, मरम्मत पर जोर।

संवाद सहयोगी, कासगंज। दीपावली पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। डिपो की सभी 107 बसों को ऑनरूट रखने की योजना बनाई गई है। इसके लिए एआरएम ने वर्कशॉप कर्मियों को बसों की मरम्मत और रखरखाव का काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
त्योहार पर नौकरीपेशा लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य यात्री अपने घरों और गंतव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लेते हैं। ऐसे में बसों की उपलब्धता बनाए रखना विभाग के सामने चुनौती रहती है। इसे देखते हुए डिपो प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है।

वर्कशॉप कर्मचारियों के अवकाश रहेंगे निरस्त

डिपो में कुल 107 बसें हैं। एआरएम ने निर्देश दिए हैं कि दीपावली के दौरान कोई भी बस अनावश्यक रूप से वर्कशॉप में खड़ी न रहे। जिन बसों में तकनीकी खराबी है, उनकी मरम्मत प्राथमिकता से कराई जाए, ताकि सभी बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहें। बसों की नियमित जांच और रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा गया है।

त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो ने शुरू की तैयारी

प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान बसों का संचालन बाधित न हो, इसके लिए वर्कशाप कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को जरूरत के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज का प्रयास है कि उपलब्ध बसों का पूरा उपयोग हो और दीपावली पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न उठानी पड़े।

यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर पहुंचना आसान: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक एक्सट्रा रोडवेज की सर्विस, दिल्ली-पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।