पटियाली क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: मैनपुरी डिपो की दो बसें अब रोज जाएंगी बरेली
परिवहन विभाग ने पटियाली क्षेत्रवासियों को राहत देते हुए मैनपुरी डिपो की दो रोडवेज बसें प्रतिदिन मैनपुरी से पटियाली होकर ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
मैनपुरी डिपो की दो बसें पटियाली से बरेली चलेंगी।
बसें मैनपुरी, जैथरा, पटियाली होते हुए बरेली पहुंचेंगी।
बदायूं-बरेली जाने वाले यात्रियों और मरीजों को सुविधा।
संवाद सूत्र, पटियाली (कासगंज)। पटियाली के क्षेत्रवासियों के लिए परिवहन विभाग ने राहत की खबर दी है। मैनपुरी डिपो की दो रोडवेज बसें प्रतिदिन मैनपुरी से पटियाली होकर बरेली के लिए संचालित की जाएंगीं। दोनों बसें मैनपुरी से चलकर जैथरा, दरियावगंज और पटियाली होते हुए बरेली पहुंचेंगी। इसी मार्ग से यात्रियों को वापसी की सुविधा भी मिलेगी।
एआरएम संजय यादव ने बसों के संचालन की जानकारी दी। बताया गया कि अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्ष किरण यादव के सुझाव पर बसों का संचालन शुरू कराया जा रहा है।
बदायूं-बरेली जाने वाले यात्रियों और मरीजों को मिलेगी सुविधा
बस सेवा शुरू होने से पटियाली क्षेत्र के लोगों को बदायूं और बरेली जाने के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के मरीजों और अन्य यात्रियों को भी इससे काफी सहूलियत होगी। बस सेवा शुरू होने पर मोहम्मद शाहिद, चंदन पांडे, चाहत मलिक, जाहिद अली निजामी, हसमत अली, राज बहादुर यादव, शिव प्रताप यादव, अखिलेश यादव, मनोज कुमार और संजीव यादव ने खुशी जताई।
यह भी पढ़ें- लहरा उठेगी खेत की फसल: यूपी में किसानों को फ्री में दहल-तिहलन बीज, ऐसे करें आवेदन
सदर तहसील के बाहर जाम के हालात, जिम्मेदार तहसील प्रशासन
कासगंज:तहसील परिसर के बाहर आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील प्रशासन की ओर से परिसर में वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग शुल्क लागू किया गया है, इसके बावजूद व्यवस्था प्रभावी नहीं हो पा रही है। तहसील में बाइक लेकर पहुंचने वाले कई लोग शुल्क से बचने के लिए वाहन बाहर ही खड़ा कर देते हैं। सड़क किनारे और मुख्य मार्ग के आसपास बड़ी संख्या में बाइक खड़ी होने से आवागमन बाधित होता है। स्थिति यह है कि पैदल निकलने वालों को भी रास्ता तलाशना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- यूपी में अक्टूबर से होगी धान की खरीद: किसानों की आई मौज, इस बार 2441 रुपये प्रति क्विंटल का भाव
बाहर खड़े वाहनों पर जिम्मेदारों की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती
सदर तहसील परिसर में वाहन प्रवेश और पार्किंग शुल्क की व्यवस्था होने के बावजूद बाहर खड़े वाहनों पर जिम्मेदारों की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती। सुबह से दोपहर तक तहसील में फरियादियों की भीड़ रहने के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क के दोनों ओर बाइक खड़ी होने से कई बार वाहनों के निकलने के लिए जगह कम पड़ जाती है। तहसील के बाहर जाम लग जाता है। पैदल निकलने तक को जगह नहीं मिलती। स्कूल की छुट्टी होने के समय स्कूल वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे घंटो देरी से बच्चे घर पहुुंच रहे हैं।
