विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC-NET और UPTET में कासगंज की बेटियों ने लहराया परचम, असिस्टेंट प्रोफेसर व P.HD के लिए हुईं अर्हता प्राप्त

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:44 PM (GMT+05:30)

कासगंज के श्रीमती शारदा जौहरी नगरपालिका कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने यूजीसी-नेट और यूपीटीईटी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ...और पढ़ें

छात्राएं।

छात्राएं।

HighLights

  1. शारदा जौहरी महाविद्यालय की छात्राओं ने यूजीसी-नेट में सफलता पाई।

  2. हिंदी, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत में असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएचडी के लिए अर्हता।

  3. यूपीटीईटी में मानसी और श्वेता ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

जागरण संवाददाता, कासगंज। श्रीमती शारदा जौहरी नगरपालिका कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने यूजीसी-एनइटी जून 2026 और यूपीटीइटी में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से घोषित यूजीसी-एनइटी परिणाम में हिंदी, शिक्षा शास्त्र और संस्कृत विषय की छात्राओं ने सफलता हासिल की।
हिंदी विभाग की सोनी वर्मा ने 96.08 पर्सेंटाइल (168 अंक) प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी के लिए अर्हता हासिल की। रश्मि ने 81.77 पर्सेंटाइल (142 अंक) के साथ पीएचडी के लिए सफलता पाई।

मेहनत और लगन से बेटियों ने बढ़ाया महाविद्यालय व जनपद का मान

शिक्षा शास्त्र विभाग की समरीन ने 97.52 पर्सेंटाइल (212 अंक) प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी के लिए अर्हता हासिल की। शौर्या माहेश्वरी ने 85.72 पर्सेंटाइल (186 अंक) और समीक्षा माहेश्वरी ने 72.11 पर्सेंटाइल (170 अंक) के साथ पीएचडी के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की।

संस्कृत की अनुभूति द्विवेदी ने 89.43 पर्सेंटाइल (152 अंक) प्राप्त किए। यूपीटीइटी में मानसी ने 106.91 और श्वेता ने 93.41 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव: विज्ञान और गृह विज्ञान में अब प्रैक्टिकल परीक्षा, छात्र-अभिभावक हैरान

यह भी पढ़ें- नजूल जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद पटियाली SDM हटे, CM के आदेश के बाद कासगंज DM ने किया बदलाव

छात्राओं से बातचीत

'नियमित अध्ययन, विषय की समझ और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी को मेहनत करनी चाहिए। - सोनी वर्मा, छात्रा'

लक्ष्य निर्धारित कर लगातार तैयारी करने से आत्मविश्वास बढ़ा। मेहनत का फल मीठा होता है। स्वजन से लेकर शिक्षकों के आशीर्वाद से सफलता मिली है। - अनुभूति, छात्रा।

'कठिन परिश्रम के साथ विषय को गहराई से पढ़ना उनकी तैयारी का आधार रहा। घर में कामकाज करने के बाद पढ़ाई के अलग से समय निकाला। - मानसी, छात्रा।'

'परिवार और शिक्षकों के सहयोग ने परीक्षा की तैयारी में हौसला बढ़ाया। मैं इसका श्रेय शिक्षकों के साथ-साथ स्वजन को भी देती हूं, जिन्होंने मुझे हौसला दिया। - स्वेता, छात्रा।'

छात्राओं की सफलता उनकी मेहनत और महाविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। प्रबंधक मीना माहेश्वरी और पूर्व प्रबंधक राजेंद्र बोहरे ने सफल छात्राओं को बधाई दी।

-

रानू शर्मा प्राचार्य, एनपीजी डिग्री कॉलेज