नजूल जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद पटियाली SDM हटे, CM के आदेश के बाद कासगंज DM ने किया बदलाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पटियाली में नजूल की संपत्ति पर बुल्डोजर चलाने के मामले में एसडीएम आतिश कुमार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
नजूल भूमि पर बुल्डोजर कार्रवाई के बाद पटियाली एसडीएम हटे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुआ प्रशासनिक फेरबदल
सुशांत संवारे को पटियाली का नया एसडीएम बनाया गया
जागरण संवाददाता, कासगंज। पटियाली में नजूल की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के मामले में एसडीएम आतीश कुमार सिंह को कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद डीएम प्रणय सिंह ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पटियाली एसडीएम पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर सुशांत संवारे को पटियाली का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासनिक फेरबदल, हर्षिता देवड़ा सहावर भेजीं गईं
प्रशासनिक फेरबदल के तहत हर्षिता देवड़ा का भी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें पटियाली से हटाकर सहावर एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पटियाली एसडीएम के पास भरगैन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था। जिसे अब उनसे हटा दिया गया है।
एसडीएम आतिश कुमार हटे
बताया जाता है कि पटियाली क्षेत्र में नजूल संपत्ति को लेकर चल रही कार्रवाई के दौरान बुल्डोजर चलाए जाने का मामला शासन स्तर तक पहुंचा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए।
यह भी पढ़ें- हाथरस SP ने किया बदलाव: योगेंद्र कृष्ण नारायण सादाबाद के नए CO, जेएन अस्थाना को साइबर क्राइम की जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें- Post Office Recruitment 2026 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 24 हजार पदों पर भर्ती; ऐसे होगा चयन
सुशांत संवारे को पटियाली की जिम्मेदारी
प्रशासनिक बदलाव के बाद सुशांत संवारे को पटियाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हर्षिता देवड़ा सहावर का कार्यभार संभालेंगी। आतीश कुमार सिंह को फिलहाल जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा बनी हुई है।
