हाथरस SP ने किया बदलाव: योगेंद्र कृष्ण नारायण सादाबाद के नए CO, जेएन अस्थाना को साइबर क्राइम की जिम्मेदारी
हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। योगेंद्र कृष्ण नारायण सादाबाद के नए ...और पढ़ें

परेड का निरीक्षण करते एसपी। जागरण
HighLights
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले।
योगेंद्र कृष्ण नारायण सादाबाद के नए क्षेत्राधिकारी नियुक्त हुए।
जेएन अस्थाना को साइबर क्राइम व अन्य शाखाओं की जिम्मेदारी।
संवाद सहयोगी, हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जिले में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह फेरबदल अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, यातायात और कार्यालय के कामकाज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश के तहत योगेंद्र कृष्ण नारायण को सादाबाद का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। वे सादाबाद, सहपऊ, चंदपा और मुरसान थानों की निगरानी करेंगे।
नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू
वहीं, सीओ सादाबाद रहे जेएन अस्थाना को अब क्षेत्राधिकारी कार्यालय, साइबर क्राइम, थाना एएचटी, चुनाव और अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे डायल-112, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, फील्ड यूनिट और पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं व लोक शिकायत से जुड़े कार्यों को देखेंगे। एसपी ने बताया कि नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
एसपी ने परेड का किया निरीक्षण
हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।एसपी के आगमन पर परेड ने सलामी दी। उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, वर्दी और अनुशासन को चेक किया और साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। जवानों को फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई और एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने डायल-112 के दोपहिया-चारपहिया वाहनों, हूटर, घटनास्थल किट और ड्रोन कैमरों की स्थिति देखी।
यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव: विज्ञान और गृह विज्ञान में अब प्रैक्टिकल परीक्षा, छात्र-अभिभावक हैरान
एसपी ने दिए सफाई के लिए निर्देश
एसपी ने वाहनों की साफ-सफाई व रखरखाव के लिए प्रभारी डायल-112 को निर्देशित किया। इसके बाद क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया, जहां गार्द ने सलामी दी। एसपी ने साफ-सफाई के लिए स्टोर मोहर्रिर व आरआई को निर्देश दिए। बाद में आदेश कक्ष में अर्दली रूम कर गार्दों के रजिस्टरों व निरीक्षण पुस्तिकाओं को चेक किया और समय-समय पर चेकिंग के निर्देश दिए।
इस दौरान सीओ कार्यालय योगेंद्र कृष्ण नारायण, आरआई राजकुमार सिंह समेत थानों व कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
