विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज: संत प्रेमानंद के आश्रम जाने की कहकर निकला मयंक, 57 दिन बाद प्रयागराज में मिला

Published: Mon, 05 Oct 2026 01:21 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2026 02:18 PM (IST)

कासगंज का पॉलीटेक्निक छात्र मयंक सिंह चौहान 57 दिन बाद प्रयागराज में अपने ननिहाल में साधु के वेश में मिला। ...और पढ़ें

मयंक की तस्वीर।

मयंक की तस्वीर।

HighLights

  1. कासगंज का पॉलीटेक्निक छात्र मयंक 57 दिन बाद मिला।

  2. प्रयागराज स्थित ननिहाल में साधु के वेश में पहुंचा छात्र।

  3. संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को घर से निकला था।

जागरण संवाददाता, कासगंज। 57 दिन से लापता पॉलीटेक्निक छात्र मयंक सिंह चौहान उर्फ मनु के प्रयागराज स्थित ननिहाल रविवार को पहुंच गया। सूचना मिलते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आवास विकास कालोनी निवासी चंद्रपाल सिंह चौहान का 16 वर्षीय बेटा मयंक उर्फ मनु सात अगस्त की रात घर से यह कहकर निकला था कि वह वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जा रहा है।
रविवार सुबह ननिहाल से फोन आने पर स्वजन को उसके सकुशल होने की जानकारी मिली। बताया गया कि मयंक साधु के वेश में ननिहाल पहुंचा है।

प्रेमानंद महाराज के दर्शन की बात कहकर सात अगस्त को घर से निकला था मयंक

चंद्रपाल सिंह ने बताया सात अगस्त की रात करीब 1:30 से दो बजे के बीच मयंक घर से निकला था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो कोतवाली कासगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद स्वजन ने मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन और दिल्ली सहित कई स्थानों पर उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और उसके सहपाठियों से भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

प्रयागराज से फोन आने पर परिवार में छाई खुशी

स्वजन को मयंक के कमरे से एक पत्र भी मिला था, जिसमें उसने दिल्ली जाकर नौकरी करने की बात लिखी थी। वहीं, मयंक की संत प्रेमानंद महाराज के प्रति गहरी आस्था थी और वह नियमित रूप से नाम-जाप करता था। इसी कारण स्वजन को आशंका थी कि वह वृंदावन में आश्रम या आसपास के क्षेत्र में रह रहा होगा।

यह भी पढ़ें- PNG कनेक्शनधारकों के सिलिंडर शो-पीस: HPCL से मैनपुरी-कन्नौज के 18000 उपभोक्ताओं की बुकिंग बंद

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में 92.66 लाख से 10 आंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प, मंत्री जयवीर सिंह के प्रयास से मिली मंजूरी

पिता चंद्रपाल ने बताया कि वह पूरी तरह से साधु के वेश में है। मां की भी ठीक से बात नहीं हो पा रही है। जबसे ननिहाल में पहुंचा है, तभी से सो रहा है। रविवार की रात को वह प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मयंक सिकंदराऊ में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था।

मयंक के प्रयागराज स्थित ननिहाल पहुंचने की सूचना मिली है। पुलिस परिवार के संपर्क में है और मयंक से पूछताछ कर उसके 57 दिन तक कहां रहने और किन परिस्थितियों में घर से जाने की जानकारी जुटाई जाएगी। किशोर के सकुशल मिलने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। स्वजन स्वयं ही उसे लेने के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं।

-

जगदीश चंद्र, निरीक्षक, कोतवाली कासगंज।