विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरा बेटा भाजपा से ब्लॉक प्रमुख है', कासगंज में सचिव पिता ने दी प्रशासक को धमकी

Published: Mon, 12 Oct 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

कासगंज के दरियावगंज ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के बीच विवाद सामने आया है। प्रधान ने सचिव ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. कासगंज के दरियावगंज में ग्राम प्रधान और सचिव के बीच विवाद।

  2. सचिव दलवीर सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी और मनमानी का आरोप।

  3. प्रधान ने सीडीओ से सचिव को हटाने और जांच की मांग।

जागरण संवाददाता, कासगंज। पटियाली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दरियावगंज में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के बीच विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने पंचायत सचिव दलवीर सिंह पर अभद्र व्यवहार करने, जातिसूचक शब्द कहने और विकास कार्यों में मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर सचिव को हटाने और मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराने की मांग की है।
दरियावगंज के ग्राम प्रशासक भगवान दास की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, पंचायत सचिव दलवीर सिंह की नियुक्ति 30 जून 2026 को ग्राम पंचायत में हुई थी। इसके बाद विकास कार्यों को लेकर बातचीत के दौरान सचिव का व्यवहार ठीक नहीं लगा।

ग्राम प्रधान ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

प्रशासक का आरोप है कि पिछले तीन महीने से वह अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने और नए कार्य शुरू कराने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासक ने आरोप लगाया कि पंचायत भवन में बातचीत के दौरान सचिव ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जातिसूचक शब्द कहे। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा रवि भाजपा से ब्लॉक प्रमुख है, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

तीन महीने से अधूरे विकास कार्य पूरे नहीं कराने का भी लगाया आरोप

आरोप है सचिव ने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से काम करेंगे और प्रशासक उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। प्रशासक का कहना है कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखना उनका अधिकार है। उन्होंने आरोपों के आधार पर सचिव को हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- हाथरस में पंचायत सहायकों का मोहभंग: सरकार ने बढ़ाया मानदेय फिर भी 18 ने छोड़ी नौकरी, गांव में सेवाएं ठप

यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले: हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, मिड डे-मील में बदलाव

दरियावगंज के प्रशासक भगवान दास ने सचिव के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएंगी।

-

बीरेंद्र सिंह, सीडीओ