विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में पंचायत सहायकों का मोहभंग: सरकार ने बढ़ाया मानदेय फिर भी 18 ने छोड़ी नौकरी, गांव में सेवाएं ठप

Published: Mon, 12 Oct 2026 01:12 PM (IST)

हाथरस में मानदेय वृद्धि के बावजूद 18 पंचायत सहायकों ने नौकरी छोड़ दी, जिससे ग्रामीण सेवाएं बाधित हो गईं। कम ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. हाथरस में 18 पंचायत सहायकों ने नौकरी से इस्तीफा दिया।

  2. कम मानदेय और अधिक काम का बोझ मुख्य कारण।

  3. ग्रामीणों को प्रमाण पत्रों के लिए शहर जाना पड़ रहा।

जागरण संवाददाता, हाथरस। योगी सरकार की ओर से मानदेय बढ़ाने के बाद भी ग्राम पंचायतों में लगे पंचायत सहायक खुश नहीं हैं। जिले में करीब 18 पंचायत ऐसी हैं, जिनके पंचायत सहायकों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। पंचायत सहायकों के इस्तीफा दिए जाने के बाद ग्राम पंचायतों में मिल रही विभिन्न सेवाएं ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही हैं। इस कारण विभिन्न सेवाओं के लिए ग्रामीणों को शहर के विभागों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

जिले में कुल 462 ग्राम पंचायतें हैं। हर पंचायत में एक पंचायत सहायक तैनात हैं। सरकार ने हाल ही में इनका मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये किया है। इसके बावजूद सहायकों में नाराजगी है।

योगी सरकार की ओर से हाल में बढ़ाया गया था मानदेय

सहायकों का कहना है कि मानदेय कम है और काम का बोझ ज्यादा है। दिन भर पंचायत भवन पर बैठना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना, परिवार रजिस्टर की नकल देना और आनलाइन काम करना पड़ता है।

ग्राम पंचायतों पर मिलने वाली सेवाएं न मिल पाने से शहर की ओर दौड़ रहे हैं कई गांव के लोग

डीपीआरओ कार्यालय के अनुसार, जिले में अब तक 18 पंचायत सहायकों ने इस्तीफा दिया है। इनमें हसायन ब्लॉक क्षेत्र में दो, हाथरस क्षेत्र में चार, मुरसान क्षेत्र में चार, सादाबाद क्षेत्र में दो, सासनी में चार, सहपऊ और सिकंदराराऊ में एक एक पद अब खाली हो गए हैं। उक्त पदों को 28 अक्टूबर तक भरा जाना है।

इस्तीफा देने वालों ज्यादतर युवा

इस्तीफा देने वालों में ज्यादातर वे युवा हैं, जिन्हें कहीं और बेहतर नौकरी मिल गई है। इस्तीफे के बाद ग्राम पंचायतों में सेवाएं ठप हो गई हैं। ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और खतौनी की नकल के लिए ब्लाक और तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई पंचायतों में पंचायत भवन पर ताला लटका मिला।

यह भी पढ़ें- नकली नोट छापने के लिए घर पर लगाई प्रिंटिंग मशीन, असली के बीच में मिलाकर चलाते थे फेक करेंसी

नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई

डीपीआरओ विमल कुमार ने बताया कि इस्तीफा देने वाले सहायकों के स्थान पर नई नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी महीने में सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति कर ली जाएगी। तब तक पास की पंचायत के सहायक से काम चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़: जेब में फटा iPhone, उपभोक्ता आयोग ने कहा- नया फोन दो या पैसे वापस करो