कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन पर अराजक तत्वों ने किया पथराव, बाल-बाल बचे यात्री
कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन पर सोमवार शाम कासगंज और बढ़ारी स्टेशन के बीच अराजकतत्वों ने पथराव किया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन पर अराजकतत्वों ने किया पथराव।
कासगंज और बढ़ारी रेलवे स्टेशन के बीच हुई यह घटना।
यात्री बाल-बाल बचे, आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, कासगंज। रेलवे जंक्शन से फर्रुखाबाद जा रही ट्रेन पर सोमवार शाम कासगंज और बढ़ारी रेलवे स्टेशन के बीच अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। पथराव की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5:40 बजे कासगंज जंक्शन से फर्रुखाबाद के लिए ट्रेन रवाना हुई थी। ट्रेन जब कासगंज और बढ़ारी स्टेशन के मध्य से गुजर रही थी, तभी कुछ अराजकतत्वों ने उस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
चलती ट्रेन पर अचानक पत्थर आने से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद गंजडुंडवारा निवासी अधिवक्ता अय्याज ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान सक्रिय हो गए और पथराव करने वाले अराजकतत्वों की तलाश शुरू कर दी।
आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेश कुमार मीणा ने बताया कि चलती ट्रेन पर पथराव की सूचना अधिवक्ता द्वारा मिली है। सूचना के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है।
पथराव करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रेलवे ट्रैक और ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें- थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, कासगंज में ढाबे का लाइसेंस निलंबित
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।