विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज में शरद पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व पर 24 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन, चार स्थानों पार्किंग व्यवस्था

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:06 PM (IST)

कासगंज में शरद पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व के लिए 24 अक्टूबर रात 8 बजे से 25 अक्टूबर रात 8 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. शरद पूर्णिमा गंगा स्नान हेतु यातायात व्यवस्था में बदलाव।

  2. 24 अक्टूबर रात 8 बजे से 25 अक्टूबर रात 8 बजे तक डायवर्जन।

  3. श्रद्धालुओं के लिए चार स्थानों पर पार्किंग की सुविधा।

जागरण संवाददाता, कासगंज। शरद पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 25 अक्टूबर को सोरों क्षेत्र के लहरा गंगा घाट, कछला गंगा घाट और हरिपदी गंगा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात और जाम की समस्या से निपटने के लिए 24 अक्टूबर रात आठ बजे से 25 अक्टूबर रात आठ बजे तक कासगंज शहर क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

यातायात व्यवस्था के तहत एटा से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को सौरभ ढाबा, एटा रोड से अमरपुर घाट बाइपास, मंडी तिराहा, सहावर और गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से निकाला जाएगा।

हाथरस से आने वाले वाहनों को नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अलीगढ़ से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन हजारा नहर पुल से मामों बाईपास और गोरहा नहर पुल होते हुए सहावर, गंजडुंडवारा और कादरगंज गंगा पुल पहुंचेंगे।

कछला गंगा घाट से कासगंज आने वाले वाहनों को दुपहिया मोड़ नगरिया से डायवर्ट कर याकूतगंज, सहावर, अमांपुर और सिढपुरा के रास्ते भेजा जाएगा।

सोरों से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन नगरिया तिराहा से शाहबाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल से निकलेंगे। वहीं बदायूं की ओर से कादरगंज पुल के रास्ते आने वाले भारी वाहनों को तरसी तिराहा से पटियाली और सिढ़पुरा होकर गंतव्य तक जाना होगा।

चार स्थानों पर होगी पार्किंग

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए चार पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें गोला कुआं के पास निर्माणाधीन सड़क, पशु मेला मैदान सोरों, मेला मैदान सोरों और पुरानी पुलिस लाइन शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

यह भी पढ़ें- पापांकुशा एकादशी: काशी-गंगा स्नान से भी बड़ा है इसका पुण्य, सिर्फ एक व्रत से खुल सकते हैं मोक्ष के द्वार

यह भी पढ़ें- बदायूं में गंगा स्नान के दौरान हादसा: 3 बच्चियां डूबीं, 2 को सुरक्षित निकाला; 1 की तलाश जारी