कासगंज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर पेंशन बहाली और सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने की मांग की
कासगंज और गंजडुंडवारा के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना और सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष सहित 30 सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

रम्पुटा के निर्देश पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
HighLights
शिक्षकों ने 30 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा।
पुरानी पेंशन योजना और 65 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु की मांग।
रम्पुटा के निर्देश पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन।
संवाद सूत्र, कासगंज। लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर केए पीजी कालेज कासगंज और गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी को 30 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। रम्पुटा (राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) अलीगढ़ के निर्देश पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। वहीं मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।
गुरुवार से पहले दो से चार नवंबर तक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में 14 आकस्मिक अवकाश, चिकित्सा अवकाश की सुविधा, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने के साथ अन्य लंबित प्रकरणों का निस्तारण शामिल है।
इकाई सचिव डॉ. बृजेंद्र यादव ने कहा कि 25 अक्टूबर को प्रयागराज में फुपुक्टा की कार्यकारिणी बैठक में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया था। इकाई अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ रावत ने कहा कि शिक्षकों के हितों और अधिकारों के लिए संगठन लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रम्पुटा कार्यकारिणी सदस्य लेफ्टिनेंट अभिषेक यादव, डा. एपी गुप्ता, डा. संतोष कुमार, डा. उमेश यादव, डा. अजीत यादव, डा. साबिस्ता अंजुम, डा. अनुपम पाठक, डा. हर्ष मिश्रा तथा गंजडुंडवारा पीजी कालेज के शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. राजकुमार सिंह सहित दोनों महाविद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।