विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:01 PM (IST)

शिक्षक महासंघ और गुआक्टा के आह्वान पर कुशीनगर के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन सहित 30 सूत्रीय मांगों को लेकर काली ...और पढ़ें

पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, शिक्षकों की अधिवर्षता आयु 65 वर्ष किए जाने की मांग

पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, शिक्षकों की अधिवर्षता आयु 65 वर्ष किए जाने की मांग

HighLights

  1. कुशीनगर में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

  2. पुरानी पेंशन बहाली, सेवानिवृत्ति आयु 65 मुख्य मांगें।

  3. मांगें न मानी तो लखनऊ में होगा बड़ा धरना।

संवाद सूत्र, बुद्धनगरी। विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) और गोरखपुर विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (गुआक्टा) के संयुक्त आह्वान पर बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के शिक्षकों ने सोमवार को 30 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य भी किया। यह 4 नवंबर तक चलेगा।

महासंघ द्वारा शासन के समक्ष रखी गई प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, शिक्षकों की अधिवर्षता आयु 65 वर्ष किए जाने, फीडर कैडर लागू करने, पीएचडी पर पांच इंक्रीमेंट लागू करने, अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों को विनियमित किए जाने, शिक्षक श्री पुरस्कार योजना लागू करना आदि शामिल है।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. सौरभ द्विवेदी ने कहा कि इन मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। बताया कि पांच नवंबर को डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम है। गुआक्टा अध्यक्ष डा. निरंकार राम त्रिपाठी ने कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो 17, 18 व 19 नवंबर को लखनऊ में विशाल धरना आयोजित किया जाएगा।

शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. सौरभ द्विवेदी, मंत्री डा. राजेश कुमार जायसवाल, गुआक्टा महामंत्री निरंकार राम त्रिपाठी, जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. बीरेंद्र कुमार, प्रो. सत्येंद्र गौतम, प्रो. ज्ञानप्रकाश मंगलम, डा. निगम मौर्य, डा. अरुण कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।