विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिता की राख पर मिले अंडे और कपड़े, लोग करने लगे तरह-तरह की बातें, घर वालों ने बुला ली पुलिस फिर…

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:08 PM (IST)

कासगंज के गूदरागंज गांव में सांप के डसने से हुई युवक की मौत के बाद, उसके अंतिम संस्कार स्थल पर ...और पढ़ें

युवक की चिता की राख पर रखे आपत्तिजनक सामान को देखते पुलिस कर्मी। जागरण

युवक की चिता की राख पर रखे आपत्तिजनक सामान को देखते पुलिस कर्मी। जागरण

HighLights

  1. सांप के डसने से युवक की हुई थी मृत्यु।

  2. चिता की राख पर मिले अंडे, कपड़े, कंबल।

  3. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की जांच।

जागरण संवाददाता, कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के गांव गूदरागंज में सांप के डसने से हुई 28 वर्षीय युवक की मृत्यु के अगले दिन रविवार सुबह अंतिम संस्कार स्थल पर चिता की राख के ऊपर अंडे, नए कपड़े और कंबल जैसी संदिग्ध वस्तुएं रखीं मिलीं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही संदिग्ध सामान हटवा दिया। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह है पूरा मामला

गांव गूदरागंज निवासी 28 वर्षीय युवक रुकम सिंह पुत्र केहरी सिंह शनिवार को खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। स्वजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। देर शाम शव गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल में स्वजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

रविवार सुबह कुछ ग्रामीण अंतिम संस्कार स्थल की ओर गए तो उन्होंने चिता की राख पर अंडे, नए कपड़े और कंबल जैसी वस्तुएं रखी देखीं। इसकी जानकारी उन्होंने मृतक के भाई राम खिलाड़ी को दी। मौके पर पहुंचे राम खिलाड़ी ने इन वस्तुओं को संदिग्ध बताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

हालांकि, चिता पर वस्तुएं किसने और किस उद्देश्य से रखीं, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली और वहां रखे सामान को हटवा दिया। घटना को लेकर मृतक के स्वजन की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

इंस्पेक्टर सहावर थाना ने बताया कि चिता की राख पर संदिग्ध वस्तुएं रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और सामान हटवा दिया। अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में एक साथ जलीं चार चिताएं, घाट का नजारा देख कांप उठे लोग; गूंजता रहा भारत माता की जय का नारा

यह भी पढ़ें- यूपी में घर से भागी लड़की का अंतिम संस्कार, पिता ने फोटो रखकर चिता को आग दी; बोले- तेरहवीं भी करेंगे