कासगंज में जर्जर सड़क के बहुरेंगे दिन, 39 लाख की लागत से बनेगा नगला भूड़-जखारुद्रपुर मार्ग
कासगंज में नगला भूड़ से जखारुद्रपुर गांव को जोड़ने वाली चार साल से जर्जर सड़क के निर्माण के लिए विधायक ...और पढ़ें
-1794286113397_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
नगला भूड़-जखारुद्रपुर मार्ग के लिए 39 लाख रुपये स्वीकृत।
चार साल से जर्जर सड़क से ग्रामीणों को मिलेगी राहत।
विधायक निधि से निर्माण, नवंबर तक शुरू होने की उम्मीद।
जागरण संवाददाता, कासगंज। नगला भूड़ से जखारुद्रपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क के जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। करीब चार साल से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के निर्माण के लिए विधायक निधि से 39 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों के अनुसार नगला भूड़ से जखारुद्रपुर को जोड़ने वाला मार्ग पिछले चार वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से निकलना जोखिम भरा बना हुआ था। कई बार लोग गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
सड़क की बदहाली को लेकर ग्राम प्रधान की ओर से लगातार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से निर्माण कराने की मांग की जा रही थी। ग्राम प्रधान ने क्षेत्रीय विधायक के समक्ष समस्या रखते हुए सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए 39 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
निर्माण कार्य पूरा होने पर नगला भूड़ और जखारुद्रपुर के ग्रामीणों के साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य लोगों को भी राहत मिलेगी। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने और उपज को बाजार तक ले जाने में सुविधा होगी। वहीं, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों का आवागमन भी सुगम हो सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
अब 39 लाख रुपये की मंजूरी मिलने से उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और उन्हें जर्जर सड़क से निजात मिलेगी। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मांग पर नगला भूड़-जखारुद्रपुर मार्ग के निर्माण के लिए विधायक निधि से 39 लाख रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
गांव की इस सड़क की हालत पिछले चार साल से खराब थी। ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही थी। विधायक से सड़क निर्माण की मांग की गई थी। 39 लाख रुपये स्वीकृत होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रयास रहेगा कि निर्माण नवंबर माह से शुरू हो जाए।ृ धीरज राजपूत, ग्राम प्रधान भिटौना।
गांव में जाने के लिए गंदे पानी में होकर निकलना पड़ता था। स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क सही होने से गांव वालों को बड़ी राहत मिलेगी। गंदे पानी से निजात मिलेगी।- रिंकू वर्मा, ग्रामीण।
सड़क पर गहरे गड्ढे होने से आए दिन वाहन चालक परेशान होते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क बनने से बड़ी राहत मिलेगी।- अमर सिंह, ग्रामीण।
सड़क खराब होने से खेतों तक पहुंचने और कृषि उपज को बाजार ले जाने में परेशानी होती है। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है। 39 लाख रुपये स्वीकृत होने से अब सड़क बनने की उम्मीद जगी है।- मुन्नालाल, ग्रामीण।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।