दीपोत्सव पर यात्रियों के लिए सुविधा, दिल्ली-कासगंज रूट पर कल से दौड़ेंगी 55 रोडवेज बसें
दीपोत्सव पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कासगंज रोडवेज ने तैयारी की है। बुधवार से ...और पढ़ें

रोडवेज बस।
HighLights
दीपोत्सव पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए रोडवेज की तैयारी।
दिल्ली-कासगंज मार्ग पर बुधवार से 55 बसें संचालित होंगी।
आवश्यकतानुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, सुविधाएं दुरुस्त रहेंगी।
संवाद सहयोगी, कासगंज। दीपोत्सव पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने बसों के संचालन की तैयारी की है। धनतेरस के साथ त्योहारों का सिलसिला शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों के घर लौटने से दिल्ली-कासगंज मार्ग पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए बुधवार से इस मार्ग पर 55 बसें संचालित की जाएंगी। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि त्योहार के दौरान यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो। इसी के तहत डिपो स्तर पर बसों की उपलब्धता और संचालन की व्यवस्था की जा रही है। कासगंज डिपो में फिलहाल 107 बसें हैं।
धनतेरस से शुरू होगा दीपोत्सव, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने की तैयारी
यात्रियों की मांग के अनुसार बसों को विभिन्न मार्गों पर लगाया जाएगा, ताकि त्योहार पर घर जाने और वापस लौटने वालों को बसों के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। इसके साथ ही बस अड्डे पर यात्री सुविधाएं दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया जा रहा है।
आवश्यकता के अनुसार बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे, डिपो पर हैं 107 बसें
प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सबसे अधिक भीड़ दिल्ली मार्ग पर रहने की संभावना है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद सहित अन्य स्थानों से नौकरी पेशा लोग त्योहार पर घरों को आएंगे। कर्मचारियों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और शौचालयों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। त्योहार के दौरान बसों के सुचारु संचालन के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।