विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में मेडिकल कालेज में हंगामा, प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप लगाकर गेट पर जुटे छात्र, रखी ये मांग

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:50 PM (IST)

कानपुर देहात में मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए गेट पर हंगामा किया। वे ...और पढ़ें

मेडिकल कालेज गेट पर प्रदर्शन करते छात्र। जागरण

मेडिकल कालेज गेट पर प्रदर्शन करते छात्र। जागरण

HighLights

  1. छात्रों ने प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप लगाया

  2. मेडिकल कॉलेज के गेट पर छात्रों का हंगामा

  3. प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े छात्र

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। मेडिकल कालेज के छात्र गेट पर जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया।उनका आरोप है कि प्राचार्य ने अभद्रता की, छात्र मांग कर रहे कि प्राचार्य को यहां से हटाया जाए।कई छात्र अपने बैग व सामान लेकर गेट पर आ गए हैं।

छात्रों के दो गुट में कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद मामला प्राचार्य के पास पहुंचा था। सीनियर छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने वहां पर अभद्रता की व मारने की बात कही।

इसके बाद छात्र एकजुट हो गए और गेट पर हंगामा शुरू कर दिया, कई छात्र अपने सामान लेकर आ गए हैं और कह रहे कि प्राचार्य को हटाया जाए तभी पढ़ाई करेंगे। पुलिस व मेडिकल कालेज फैकल्टी समझाने में जुटी है।

 

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।


यह भी पढ़ें- Sugar Price Hike: दीपावली से पहले महंगी हुई चीनी, थोक भाव 6000 रुपये क्विंटल पार; फुटकर में 65 रुपये किलो तक कीमत

यह भी पढ़ें- 30 कैमरे लगे थे, फिर भी बदमाश नहीं दिखे… कानपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता को फार्म हाउस में बंधक बना 25 लाख लूटे