कानपुर देहात में बेटे-बहू के विवाद में गई मां की जान, बीच बचाव में आने पर मारे डंडे, मौत
कानपुर देहात के खासबरा गांव में बेटे-बहू के विवाद में बीच-बचाव करने आई मां की बेटे ने डंडे से पीटकर ...और पढ़ें

HighLights
बेटे-बहू के विवाद में मां ने किया बीच-बचाव।
आक्रोशित बेटे ने डंडे से मां पर किया वार।
हमले में मां सखी देवी की मौके पर मौत।
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। राजपुर के खासबरा गांव में बेटे व बहू के बीच हो रहे विवाद में बचाव करने गई मां के ऊपर बेटे ने डंडे से वार कर दिया जिससे मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।
राजपुर के खासबरा गांव में शुक्रवार दोपहर 60 वर्षीय सखी देवी घर पर हीं थीं। उसी समय उनके बेटे विमलेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ देर बाद मारपीट होने लगी, इस पर सखी देवी बीच बचाव करने पहुंची तो आक्रोशित बेटे ने डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया इससे वहीं उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद वह वहां से भाग निकला। राजपुर इंस्पेक्टर संजेश कुमार पहुंचे और छानबीन की, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित भाग गया है, तलाश चल रही है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
