विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में साध्वी निरंजन ज्योति ने भागवत कथा में सुनाया राम-सीता विवाह और श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:37 PM (IST)

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने मूसानगर में भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीराम-सीता विवाह, श्रीकृष्ण जन्म और कंस वध के प्रसंगों का रोचक वर्णन किया।  

कथा कहतीं साध्वी निरंजन ज्योति। जागरण

कथा कहतीं साध्वी निरंजन ज्योति। जागरण

HighLights

  1. साध्वी निरंजन ज्योति ने भागवत कथा का ओजस्वी और रोचक वर्णन किया।

  2. भगवान राम-सीता विवाह और श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंगों को सुनाया।

  3. कंस वध और भगवान राम के जीवन से सीख अपनाने पर जोर दिया।

संवाद सूत्र, मूसानगर (कानपुर देहात)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह से लेकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और कंस वध तक के प्रसंगों का ओजस्वी और रोचक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से हमें अच्छी सीख मिलती है और इसे अपनाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि महर्षि विश्वामित्र भगवान राम और लक्ष्मण को अपने साथ वन में ले गए थे, जहां राक्षसों का आतंक था। इसके बाद राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए धनुष यज्ञ का आयोजन किया। इसमें बड़े-बड़े राजा और महाराजा शामिल होने पहुंचे। सभी ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफल नहीं हो सका। अंत में महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा और लक्ष्मण के अनुरोध पर भगवान राम आगे बढ़े और धनुष उठाते ही वह टूट गया। इसके बाद हर्षोल्लास के बीच भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, जो भगवान राम और रामसेतु को नकारते थे, उन्हें अब राम की याद आ रही

श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रसन्नता जताई। इसके बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने सूर्यवंश से कथा को चंद्रवंश की ओर बढ़ाते हुए कंस के अत्याचारों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी के माध्यम से कंस को पता चला था कि उसकी बहन देवकी की आठवीं संतान उसका वध करेगी। इस भविष्यवाणी से भयभीत कंस ने देवकी और वासुदेव को कारागार में बंद कर दिया। इसके बावजूद जब भगवान श्रीकृष्ण ने आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया तो कारागार के ताले खुल गए और पहरेदार गहरी नींद में सो गए।इस दौरान राजेंद्र निषाद, सुनील प्रजापति, कमलेश गुप्ता रहे।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा पर साध्वी निरंजन ज्योति का तंज, बोलीं- आस्था नहीं, राजनीतिक यात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।