विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में यहां मतांतरण का अड्डा! इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर का प्रशिक्षण दे मदद के नाम पर करवाते थे धर्म परिवर्तन, तीन गिरफ्तार

Published: Sat, 10 Jan 2026 06:51 PM (IST)

कानपुर देहात में नवाकांति सोसायटी के नाम पर कौशल प्रशिक्षण (इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर) और मदद का लालच देकर गरीब लोगों का मतांतरण कराने का मामला सामने आया है। एक ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने डेनियल शरद सिंह, हरिओम त्यागी और सावित्री शर्मा सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये लोग ईसाई धर्म अपनाने के लिए ग्रामीणों को बरगलाते थे। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के बारे में बतातीं एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय (बीच में) उनके दाएं एएसपी राजेश पांडेय व बाएं सीओ संजय सिंह। जागरण

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के बारे में बतातीं एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय (बीच में) उनके दाएं एएसपी राजेश पांडेय व बाएं सीओ संजय सिंह। जागरण

HighLights

  1. प्रशिक्षण व मदद के नाम पर मतांतरण का आरोप

  2. नवाकांति सोसायटी अकबरपुर पतारी में चलाती थी संस्था

  3. तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही है जांच

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। यूपी में मतांतरण की गहरी साजिश हो रही है। तभी तो फतेहपुर से लेकर उन्नाव, कन्नौज में मतांतरण के मामले सामने आए। आरोपितों की गिरफ्तारी तक हुई फिर भी मतांतरण नहीं रुका। कभी इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कारपेंटर के प्रशिक्षण के नाम पर तो कभी सहायता राशि का लालच देकर ये घिनौना खेल चल रहा। अब कानपुर देहात में मतांतरण के आरोप में तीन लोग पकड़े गए। 

अकबरपुर के नवाकांति सोसायटी के जरिए मदद व इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कारपेंटर व अन्य कौशल प्रशिक्षण के नाम पर मतांतरण का काम किया जा रहा था। गरीब व वंचित लोगों को यह लोग झांसे में लेते थे और ईसाई धर्म ग्रहण कराते थे। एक ग्रामीण की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा किया गया है, जिसमें तीन को पकड़ा गया है।


अकबरपुर के रामभरोसे ने अकबरपुर थाने में पतारी में नवाकांति सोसायटी चलाने वाले डेनियल शरद सिंह, हरिओम त्यागी, सावित्री शर्मा व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।आरोप है कि यह लोग इलेक्ट्रिक का काम सिखाने, सिलाई प्रशिक्षण, बोरिंग कराने के नाम पर मदद व छह हजार प्रतिमाह दिए जाने का लालच यहां दिया जाता है। यह लोग मतांतरण का प्रयास कर रहे थे और ग्रामीणों को बरगलाते हैं।

पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है। इसमें हरिओम पादरी का काम करता था, डेनियल संस्था का लेखाजोखा रखता था जबकि सावित्री संस्था की प्रधानाचार्या बनी थी और प्रार्थना आदि की व्यवस्था करती थी। एक सत्र में पांच लोगों को ट्रेनिंग दी जाती थी। इनके तार कई जिले से जुड़े हैं।

कन्नौज में मतांतरण के मामले में इस सोसायटी का नाम आया था तब कन्नौज पुलिस ने पूछताछ की थी।उस समय सोसायटी ने आरोपों से इन्कार किया था।सोसायटी जिस भवन में चल रही थी वहां कोरोना के समय स्कूल था जो कि बंद हो गया था।उसके बाद सोसायटी ने इसे लिया था। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि कुछ सुराग लगे हैं जिन पर काम किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।