विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में दो साल से लापता किसान का अब तक सुराग नहीं, तलाश में जुटी एसओजी और साइबर टीम

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:51 PM (IST)

कानपुर देहात के नुनारीबहादुरपुर गांव से दो साल पहले लापता हुए किसान भगवत प्रसाद का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने कई जनपदों में तलाश की, अब सर्विलांस, एसओजी और साइबर टीम भी जांच में जुटी है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. नुनारीबहादुरपुर गांव से किसान भगवत प्रसाद दो साल से लापता।

  2. पुलिस ने कानपुर देहात और पड़ोसी जिलों में की तलाश।

  3. अब सर्विलांस, एसओजी, साइबर टीम भी जांच में जुटी।

संवाद सूत्र, शिवली। दो साल पहले नुनारीबहादुरपुर गांव से लापता हुए किसान का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। कानपुर देहात जनपद के अलावा आसपास के कई जनपदों में पुलिस ने उसकी तलाश की पर सफलता नहीं मिल सकी। एसपी के आदेश पर अब सर्विलांस, एसओजी तथा साइबर टीम उसकी तलाश में लगी है।

नुनारीबहादुरपुर औनहां गांव निवासी 45 वर्षीय किसान भगवत प्रसाद 26 नवंबर 2024 को अपने भाई की ससुराल कमालपुर गया था जहां से वह वापस अपने घर नहीं लौटा था जिसपर उसके पिता शिवप्रकाश ने शिवली कोतवाली पहुंच गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मैथा स्टेशन, भाऊपुर, बाघपुर, मैदा बाजार, भेवान, केसरी निवादा, गजानिवादा, मरहमताबाद, कडरी, देवीपुर, सहतावनपुरवा, कुढ़वा, मदारपुर आदि गांवों में तलाश की थी लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका।

इसके पश्चात पुलिस ने कानपुर नगर, उन्नाव, हमीरपुर, फतेहपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, जालौन आदि जनपदों में भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि लापता युवक की तलाश की जा रही है लेकिन उसका कुछ भी सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस की तरफ से प्रयास चल रहा है।

यह भी पढ़ें- कानपुर की समस्याओं पर अधिकारियों से सीधे सवाल, बिजली से लेकर साइबर अपराध तक उठे मुद्दे; समाधान का मिला भरोसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।