विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा', 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो दरिंदे मुठभेड़ में गिरफ्तार

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:21 AM (IST)

कानपुर देहात के गजनेर में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- सूवि

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- सूवि

HighLights

  1. गजनेर में सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार।

  2. पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपित के पैर में लगी गोली।

  3. फरार आरोपितों को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। गजनेर में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके से पकड़ लिया गया। आरोपितों के कब्जे सेतमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस और 660 रुपये बरामद हुए।

एक गांव की किशोरी की मां ने गजनेर थाने में तहरीर देकर 14 वर्षीय पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दो आरोपितों पर दर्ज कराया था। किशोरी गर्भवती हो गई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। बुधवार तड़के गांव के बाहर दोनों आरोपितों ने पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास किया और तमंचे से फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें- तस्करी का सोना और काला धन खपाने वालों पर नकेल की तैयारी, पंजाब में कार्रवाई के बाद कानपुर पर नजर

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कठेठी गांव काअनिल सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे आरोपित कालका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल अनिल को उपचार के लिए सीएचसी गजनेर भेजा गया। सीओ अकबरपुर संजय सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेजा जाएगा। पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Businessman Murder Case: कानपुर जेल में दवा कारोबारी की बहू शालू की पहली रात बेचैनी में बीती, बेटे को याद कर रोती रही