विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Dehat Crime: बच्ची की तबीयत खराब होने पर जादू टोने का शक, अंधविश्वास में फैक्ट्री कर्मी को मार डाला, 3 गिरफ्तार

Published: Fri, 23 Oct 2026 03:20 PM (IST)

कानपुर देहात में जादू-टोना के शक में एक फैक्ट्री कर्मी रामगणेश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जादू-टोना के शक में फैक्ट्री कर्मी की हत्या

  2. वाजपेयीपुरवा गांव में रामगणेश को चाकू से मारा

  3. पुलिस ने दंपती सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। मूसानगर के गुलौली गांव के मजरा वाजपेयीपुरवा में फैक्ट्री कर्मी रामगणेश की हत्या करने वाले दंपती व युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि दिवंगत के पिता पर जादू टोना करने का शक हत्यारोपित करते थे कि इसके चलते उनके बच्ची की तबीयत खराब हो जाती है। इसकी शिकायत उन्होंने रामगणेश से की थी जिसका उसने विरोध किया कि ऐसा कुछ नहीं है और विवाद बढ़ा व हत्या कर दी गई।

वाजपेयीपुरवा के रामगणेश की चाकू मारकर गुरुवार रात हत्या कर दी गई। गांव के ही सत्यम कश्यम ने अपने चचेरे भाई राघवेंद्र व उसकी पत्नी राधा कश्यप के साथ मिलकर मारा पीटा व पेट में चाकू से कई वार कर दिए थे। सीओ राजीव सिरोही ने बताया कि तीनों को गांव के बाहर से पकड़ लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि रामगणेश के पिता पन्नालाल गांव में टहलते समय कुछ समय विश्राम करने के लिए गांव के ही सत्यम कश्यप के मकान के सामने बैठ गए थे।

कुछ देर बाद वह चले गए थे शाम को जब सत्यम कश्यप काम करके घर लौटा, तो उसकी पत्नी आस्था ने बताया कि जबसे पन्नालाल घर के सामने बैठकर गया है, तब से छोटी बेटी की तबीयत बहुत खराब है और लगता है वह हमारे घर पर जादू-टोना करके गया है। इससे जादू-टोना की वजह से हमारी बच्ची की तबियत बहुत खऱाब हो गई है। यह सुनते ही सत्यम कश्यप अपने चचेरे भाई राघवेन्द्र कश्यप तथा उसकी पत्नी राधा कश्यप के साथ पन्नालाल के घर पहुंचा जहां पर उनका बेटा रामगणेश मिला।

रामगणेश से उन्होंने विरोध जताया कि तुम्हारे पिताजी जादू-टोना करते हैं। रामगणेश ने कहा कि इस प्रकार की कोई बात नहीं है, आपको गलतफहमी हो गई है। इसी पर उत्तेजित होकर सत्यम, राघवेन्द्र और उसकी पत्नी राधा कश्यप ने मिलकर रामगणेश के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा चाकू निकालकर उस पर कई गंभीर वार कर जान ले ली। सीओ ने बताया कि चाकू बरामद कर ली गई है, जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या: कार की छत पर लिटाकर 1.5 KM तक घुमाया, फिर कुचलकर मार डाला