विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म: आरोपी कुलदीप का परिवार बोला, निष्पक्ष जांच हो

Published: Wed, 02 Sep 2026 01:43 PM (GMT+05:30)

दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपित बस चालक कुलदीप के परिवार ने उसे निर्दोष बताया है। कानपुर देहात स्थित उसके गांव में परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. आरोपित बस चालक कुलदीप के परिवार ने निर्दोष बताया।

  2. परिवार ने दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले में निष्पक्ष जांच मांगी।

  3. कानपुर देहात में कुलदीप के घर पर दहशत का माहौल।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। दिल्ली में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपित बस चालक कुलदीप के परिवार में मंगलवार को दहशत और चिंता का माहौल रहा। क्षेत्र के कई लोग कुलदीप के घर पहुंचकर उसके स्वजन से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे, हालांकि परिवार के अधिकांश सदस्य इस मामले पर चुप्पी साधे रहे और कुलदीप को निर्दोष बताते रहे।

उन्होंने निष्पक्ष जांच की बात कही।डेरापुर क्षेत्र के लाड़पुर पैठ गांव निवासी कुलदीप वर्ष 2017 से दिल्ली में बस चला रहा है। स्वजन के अनुसार उसे बस लेकर कभी दिल्ली तो कभी पंजाब जाना पड़ता था। कुलदीप त्योहारों और अन्य अवसरों पर बीच-बीच में गांव आता रहता था।

परिवार के अनुसार कुलदीप के भाई प्रदीप को घटना की जानकारी मिलने पर वह दिल्ली गया था। हालांकि कुलदीप से मुलाकात नहीं हो पाने के बाद वह वापस गांव लौट आया। ग्रामीणों के मुताबिक कुलदीप के परिवार ने मुंगीसापुर के पास एक छोटा होटल भी खोल रखा है, जिसका संचालन अधिकांश समय उसका दूसरा भाई करता है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में BSF HCM परीक्षा पर बवाल: सिस्टम हैंग होने पर भड़के छात्र, पेपर लीक का भी आरोप

कुलदीप के पिता रामचंद्र शर्मा की करीब तीन माह पहले जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। उस मामले में परिवार ने गांव के ही तीन-चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें- Kanpur Murder: स्वास्थ्य विभाग के टेक्नीशियन असिस्टेंट की मां की हत्याकर 25 लाख की लूट, कुर्सी के सहारे शव रख बदमाश भागे