विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में BSF HCM परीक्षा पर बवाल: सिस्टम हैंग होने पर भड़के छात्र, पेपर लीक का भी आरोप

Published: Wed, 02 Sep 2026 12:38 PM (IST)

कानपुर के एमडी इन्फोटेक केंद्र पर बीएसएफ एचसीएम परीक्षा में तकनीकी खराबी और पेपर लीक के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों ...और पढ़ें

HighLights

  1. कानपुर में बीएसएफ एचसीएम परीक्षा में तकनीकी खराबी।

  2. सिस्टम हैंग, माउस-कीबोर्ड काम न करने से बाधा।

  3. पेपर लीक के आरोपों पर छात्रों का भारी हंगामा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (एचसीएम) की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बुधवार को चकेरी के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

आरोप है कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कई कंप्यूटर सिस्टम हैंग हो गए। वहीं, माउस और कीबोर्ड भी काम नहीं कर रहे थे, जिससे उन्हें सवाल हल करने में परेशानी हुई।

परीक्षा के दौरान तकनीकी दिक्कतों के चलते अभ्यर्थियों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर जुट गए और विरोध करने लगे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में इस तरह की तकनीकी खामियां उनकी मेहनत पर असर डाल सकती हैं।

इसी बीच पेपर लीक होने की चर्चा ने भी माहौल को और गरमा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आक्रोशित अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। काफी देर तक परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

वहीं, प्रथम पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने की भी चर्चा होती रही। हालांकि, पेपर लीक होने और प्रथम पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तकनीकी खामियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur Murder: स्वास्थ्य विभाग के टेक्नीशियन असिस्टेंट की मां की हत्याकर 25 लाख की लूट, कुर्सी के सहारे शव रख बदमाश भागे

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में खामियों के बाद बड़ा एक्शन, हर परत की मंजूरी जरूरी; मांगे 21 सुझाव