विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hamirpur News: बेतवा पुल पर सांड का जानलेवा हमला, घर लौट रहे बाइक सवार युवक के सीने में घुसा दी सींग, मौत

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:17 PM (IST)

हमीरपुर में बेतवा पुल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सांड के हमले से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक अभिषेक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बेतवा पुल पर सांड ने बाइक सवार पर हमला किया।

  2. सांड का सींग सीने में घुसने से युवक गंभीर घायल।

  3. इलाज के दौरान 18 वर्षीय अभिषेक ने दम तोड़ा।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हमीरपुर में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। पुल पर एक युवक की सांड की वजह से जान चली गई। सांड ने बाइक सवार युवक के सीने में सींग घोंप दी जिससे उसकी मौत हो गई।

बेतवा पुल से गुजर रहे बाइक सवार युवक पर सांड ने हमला कर दिया। सांड का सींग बाइक युवक युवक के सीने में घुस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल स्वजन जलालपुर गांव स्थित सरकारी अस्पताल ले गए। जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

स्वजन तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया। जिसने शुक्रवार की रात करीब नौ बजे इलाज दौरान दम तोड़ दिया।

जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव निवासी 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र अरमान बीते शुक्रवार शाम करीब सात बजे बाइक से कदौरा से अपने गांव लौट रहा था। दिवंगत के बड़े भाई प्रेमनारायण ने बताया कि उसका भाई बाइक से वापस गांव आ रहा था। तभी जलालपुर कदौरा मार्ग स्थित बेतवा पुल पर सांड के पास से गुजरते समय सांड ने उस पर हमला कर दिया।

सांड का सींग अभिषेक के सीने में घुस गया। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल भाई को जलालपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान भाई की मौत हो गई।

तीन भाईयों में सबसे छोटा भाई था मजदूरी कर परिवार का हाथ बटाता था। भाई की मौत के बाद स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रविकुमार ने बताया कि युवक पर सांड ने हमला किया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।