विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में ईंट से कूचकर युवक की हत्या, सचेंडी के कटरा भैसोर गांव में हुई वारदात

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:43 PM (GMT+05:30)

कानपुर के सचेंडी स्थित कटरा भैसोर गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

युवक की हत्या के बाद रोते स्वजन व जांच करती पुलिस टीम। जागरण

युवक की हत्या के बाद रोते स्वजन व जांच करती पुलिस टीम। जागरण

HighLights

  1. कानपुर के सचेंडी में युवक की ईंट से कूचकर हत्या।

  2. मृतक सोनू जुआ खेलने का आदी था, 20 हजार रुपये जीता था।

  3. पुलिस मौके पर जांच कर रही, आलाकत्ल बरामद नहीं।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। सचेंडी के कटरा भैसोर गांव में शुक्रवार देर रात ईंट से कूचकर युवक की हत्या कर दी गई।शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाक़े में हड़कंप मच गया।दिवंगत युवक जुआ खेलने का आदी था।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

कटरा भैसोर निवासी 32 वर्षीय सोनू, बड़े भाई मानसिक विक्षिप्त मिंचू और वृद्ध मां राम जानकी के साथ रहकर मजदूरी का काम करते थे। परिवार में चार बहने भी है जिनकी शादी हो चुकी है। मां रामजानकी एक माह से घाटमपुर स्थित बड़ी बहन की ससुराल में थी ,बड़े भाई मिंचू अंदर कमरे में थे।

young man murder in katra bhaisor village of sachendi in kanpur

सोनू की फाइल फोटो। स्वजन

शनिवार सुबह सोनू का शव रक्त रंजित हालत में घर के बाहर स्थित बरामदे में मिलने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इलाकाई लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फारेंसिस टीम ने घटना स्थल के आस पास के साक्ष्य संकलित किए। मौके पर दो डिस्पोजल गिलास और देशी शराब की पाउच बरामद हुई है।स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक ईंट से कुचल कर हत्या को अंजाम दिया गया है हालांकि मौके से आला क़त्ल बरामद नहीं हो सका है।

इलाकाई लोगो के मुताबिक सोनू जुआ खेलने के आदी थे। शुक्रवार को भी उन्होंने जुए में करीब 20 हजार रुपए जीते थे।घर के बाहर बरामदे में शराब पी गई थी। उनके साथ किसने शराब पी थी इसकी जांच में पुलिस जुटी है। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।