विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बढ़ी ठंड, रात का पारा 14.6 डिग्री पहुंचा, ला-नीना का असर संभव

Published: Sun, 08 Nov 2026 05:52 PM (IST)

कानपुर में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में भारी गिरावट आई है, जो इस महीने का सबसे कम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

  2. उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आठ दिन में 5.4 डिग्री की गिरावट।

  3. नवंबर के अंत में ला-नीना से ठंड बढ़ने की संभावना।

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर-पश्चिमी हवा की निरंतरता ने कानपुर में रात की ठंड बढ़ा दी है। शनिवार रात न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है। बीते आठ दिनों में रात के तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। एक नवंबर को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था, जो आठ नवंबर को घटकर 14.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।


मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले 24 घंटों में कानपुर का मौसम साफ और शुष्क रहेगा। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप खिलेगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक के साथ धुंध का असर दिख सकता है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवा की गति भले ही अधिक नहीं है, लेकिन इसकी निरंतरता बनी हुई है। हिमालय की ओर से आ रही ठंडी हवा रात के तापमान में गिरावट ला रही है।


उन्होंने बताया कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में प्रशांत महासागर में ला-नीना सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। 20 और 25 नवंबर को पहाड़ों में बर्फबारी और वर्षा होने की भी संभावना है।

आठ दिन में 5.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

तारीख न्यूनतम तापमान
08 नवंबर 14.6 डिग्री
07 नवंबर 15.4 डिग्री
06 नवंबर 15.6 डिग्री
05 नवंबर 15.6 डिग्री
04 नवंबर 15.6 डिग्री
03 नवंबर 17.5 डिग्री
02 नवंबर 18.6 डिग्री
01 नवंबर 20.0 डिग्री

यह भी पढ़ें- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कच्चे मकान की छत ढहने से दादी, बहू और 21 दिन के मासूम की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।