वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम का एलान, भावी शर्मा बने कप्तान
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए 16 सदस्यीय अंडर-19 टीम की घोषणा की है, जिसमें भावी शर्मा कप्तान होंगे।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
यूपीसीए ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की।
भावी शर्मा को उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया।
पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को बिहार के साथ होगा।
जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की वीनू मांकड़ ट्राफी के लिए उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से की गई।
इलीट बी ग्रुप में होने वाले मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की टीम बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हरियाणा व पंजाब के साथ मुकाबले खेलेगी। उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला आठ अक्टूबर को बिहार के साथ होगा।
ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुए अंडर-19 कैंप में प्रदर्शन के आधार पर यूपीसीए ने वीनू मांकड़ ट्राफी के लिए घोषित टीम का कप्तान भावी शर्मा को बनाया।
टीम में शांतनु सिंह, अनमोल, माधव, अर्जुन त्यागी, यश व्यास, अनय अवस्थी, हेमंत अवस्थी, युवराज सिंह तोमर, पवन सिंह, कृष्णा यादव, आयुष अग्रवाल, शशांक यादव, आशीष बालियान, आर्यन त्यागी व निहित का चयन हुआ है।
अंडर-19 भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया सीरीज में खेल रहे अयान अकरम सीरीज समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश की टीम से जुड़ेंगे। उत्तर प्रदेश की टीम में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन हेमंत अवस्थी का चयन नेट गेंदबाज के रूप में हुआ है।
