विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली और छठ त्योहार पर कानपुर से गुजरेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, पटना से दिल्ली तक वंदे भारत

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:29 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दीपावली-छठ के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाईं

  2. नई दिल्ली-पटना वंदे भारत कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी

  3. दो अन्य स्पेशल ट्रेनें कानपुर-गोविंदपुरी से गुजरेंगी

जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। त्योहारों पर घर जाने और वापस लौटने के लिए नई दिल्ली-पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल चलाई जाएगी। इसके साथ ही दो और ट्रेनें कानपुर सेंट्रल व गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस का कानपुर सेंट्रल पर ठहराव होगा।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 02252/02251 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल के संचालन का निर्णय लिया गया है। शुरुआती चरण में नई दिल्ली से पटना के लिए 16 और 18 अक्टूबर को तथा पटना से नई दिल्ली के लिए 17 और 19 अक्टूबर को ट्रेन चलेगी।

इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक नई दिल्ली से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को तथा 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक पटना से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को इसका संचालन प्रस्तावित है। नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 8:35 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 1:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात में 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।

मालदा टाउन आएगी गोविंदपुरी

ट्रेन नंबर 03439/03440 मालदा टाउन-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन एक-एक फेरे लेगी। मालदा टाउन से ट्रेन 16 अक्टूबर को रवाना होगी, जबकि शकूरबस्ती से वापसी 17 अक्टूबर को होगी। ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के छह, स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के छह और एसएलआरडी के दो कोच समेत कुल 22 डिब्बे होंगे।


मालदा टाउन से सुबह 10 बजे चलने वाली ट्रेन भागलपुर, जमालपुर, किऊल, मोकामा, पटना, आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए प्रयागराज क्षेत्र पहुंचेगी। वापसी में भी ट्रेन इन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ये ट्रेन गोविंदपुरी आएगी। इसी तरह ओडिशा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 08423 खुर्दा रोड-शकूरबस्ती पूजा विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर को एक फेरा लगाएगी।

खुर्दा रोड से दोपहर 12 बजे रवाना होने वाली ये ट्रेन भुवनेश्वर, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज होते हुए दोपहर 1:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर में SDM की कुर्सी पर बैठी किसान की बेटी जानवी, एक दिन के लिए संभाली नर्वल तहसील की जिम्मेदारी