विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 T-20 टीम का एलान, आगरा की सान्वी भाटिया बनीं कप्तान

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:19 AM (IST)

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने बीसीसीआई की अंडर-19 टी-20 वूमेंस ट्रॉफी के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

आगरा की सान्वी भाटिया बनीं कप्तान।

आगरा की सान्वी भाटिया बनीं कप्तान।

HighLights

  1. यूपीसीए ने 16 सदस्यीय अंडर-19 वूमेंस टी-20 टीम घोषित की।

  2. टीम में कानपुर की चार खिलाड़ी, आगरा की सान्वी कप्तान बनीं।

  3. पहला मैच 9 अक्टूबर को मुंबई में बिहार के खिलाफ होगा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अंडर-19 टी-20 वूमेंस ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने प्रदेश की 16 सदस्यीय वूमेंस टीम की घोषणा की।

टीम में कानपुर की चार, लखनऊ की तीन, सहारनपुर, मेरठ व आगरा की दो-दो तथा मुरादाबाद, अलीगढ़ की खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में सफल रहीं। नए सीजन में उत्तर प्रदेश की टीम नौ अक्टूबर को मुंबई में बिहार के साथ होने वाले मुकाबले से अभियान की शुरुआत करेगा।

यूपीसीए के मुताबिक, इलीट बी ग्रुप में उत्तर प्रदेश का मुकाबला पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़ व आंध्र प्रदेश की टीम से होंगे।

ट्रायल मैच व प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम व चार नेट गेंदबाज की घोषणा की गई। टीम की कमान आगरा की सान्वी भाटिया व उप कप्तानी अलीगढ़ की शुभांगी याग्निक को सौंपी गई।

टीम में लखनऊ की प्रियांशी यादव, भूमिका, प्रिशा गुप्ता, मेरठ की रिया भाटी व ज्योति बालियान, आगरा की भारती सिंह, कानपुर की निशा वर्मा, सिद्धि मिश्रा, नंदिनी सिंह व विदुषी मिश्रा मुरादाबाद की शुभ चौधरी, सहारनपुर की दिशा, वंशिका, अरिषा मुस्तफा को जगह मिली।

यह भी पढ़ें- अररिया के दो क्रिकेटरों का बिहार U-19 में चयन! अमन के बल्ले से 237 रन, शिवम ने 13 विकेट लेकर मचाया धमाल