विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Mandi Bhav Today: 16 जनवरी 2026 का मंडी भाव, गेहूं, दाल और सोने के ताजा रेट, देखें एक क्लिक में

Published: Fri, 16 Jan 2026 09:08 PM (IST)

Kanpur Mandi Bhav Today 16 January 2026: कानपुर के किसानों और व्यापारियों के लिए काम की खबर है। जानिए 16 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गेहूं, चावल के भाव स्थिर, दालों में हल्की मजबूती

  2. तेलहन बाजार में सरसों कोल्हू के दाम स्थिर

  3. सराफा बाजार में सोना-चांदी में तेजी, चांदी 2.90 लाख के पार

जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Mandi Bhav Today 16 January 2026: स्थानीय थोक बाजार में शुक्रवार को अनाज, दाल, तेलहन और सराफा बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। गेहूं और चावल के भाव में स्थिरता बनी रही, जबकि कुछ दालों में हल्की तेजी दर्ज की गई। गेहूं दड़ा 2625 से 2675 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं फार्म 2800 से 2850 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार करता रहा। दलहन में चना 5400 से 5500 और अरहर 5700 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल रही। दाल बाजार में अरहर फूल और मसूर मलका के दाम मजबूत बने रहे। तेलहन में सरसों कोल्हू 15200 से 15300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।

वहीं सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। चांदी 999 टंच 2 लाख 90 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोना बिस्कुट 145400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। व्यापारियों के अनुसार मांग सामान्य बनी हुई है।

 

कानपुर बाजार भाव | शुक्रवार
गल्ला (प्रति क्विंटल)
गेहूं दड़ा 2625 - 2675
आर.आर. 21 2700 - 2750
गेहूं फार्म 2800 - 2850
जौ 2250 - 2350
ज्वार 2100 - 2150
बाजरा 1900 - 2100
मकई 1900 - 2200
दलहन (प्रति क्विंटल)
चना 5400 - 5500
अरहर 5700 - 5800
मसूर 5650 - 5850
मटर 3600 - 3700
उड़द हरा 10800 - 11100
उड़द काला 5500 - 7000
मूंग 6000 - 7800
दाल (प्रति क्विंटल)
अरहर फूल 10500 - 10600
अरहर स्पेशल 7800 - 7900
चना दाल 6700 - 6800
मटर दाल 4450 - 4550
मसूर मलका 6900 - 6950
मसूर दाल 6800 - 6850
उड़द दाल 7000 - 13000
मूंग दाल 8000 - 9500
चावल (प्रति क्विंटल)
अरवा 2800 - 4000
बासमती नं.1 10500 - 11000
सेला 3000 - 4000
बासमती नं.2 7000 - 8000
आटा-मैदा (50 किग्रा)
आटा 1500 - 1600
मैदा 1540 - 1580
सूजी 1560 - 1600
तेल (प्रति क्विंटल)
सरसों कोल्हू 15200 - 15300
अलसी 15000 - 15100
अंडी 14400 - 14500
गुड़ (प्रति क्विंटल)
पन्सेरा 4100 - 4200
मंगलोर लड्डू 4550 - 4600
देशी भेली 4500 - 4700
सराफा बाजार
चांदी 999 (प्रति किग्रा) 290000
सिक्का 2900 - 3000
सोना बिस्कुट (10 ग्राम) 145400
गिन्नी 108200 - 108700