विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंग्रेजी में क्लीन बोल्ड हुए यूपी के 32 स्कोरर, री-एग्जाम के जरिये UPCA ने फिर दिया मौका

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:14 PM (IST)

यूपीसीए ने ग्रीन पार्क में 32 स्कोरर के लिए अंग्रेजी भाषा की परीक्षा में फेल होने के बाद दोबारा परीक्षा ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. यूपीसीए ने ग्रीन पार्क में 32 स्कोरर का री एग्जाम कराया।

  2. पिछले एग्जाम में 32 स्कोरर अंग्रेजी भाषा में फेल हुए थे।

  3. बीसीसीआई अधिकारियों की देखरेख में 23 अंपायरों का प्रैक्टिकल हुआ।

जागरण संवाददाता, कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो दिवसीय स्टेट अंपायर व स्कोरर की परीक्षा का आयोजन किया गया। गुरुवार को हुई परीक्षा में 23 अंपायरों का प्रैक्टिकल हुआ। जबकि नौ सितंबर को ग्रीन पार्क में ही हुई स्टेट स्कोरर परीक्षा में फेल हुए 32 स्कोरर दोबारा परीक्षा कराई गई।

यह वो स्कोरर थे, जो क्रिकेट के ज्ञान में तो पास हो गए थे, लेकिन अंग्रेजी भाषा के ज्ञान में फेल हुए थे। यूपीसीए ने री एग्जाम के जरिये फिर से उनको पास होने का मौका दिया है। भले ही यूपीसीए री एग्जाम को उपलब्धि बता रहा हो, लेकिन क्रिकेट के जानकार इसे बड़ी विफलता के रूप में देख रहे हैं।

ग्रीन पार्क के न्यू प्लेयर पवेलियन में एक ओर जहां 23 अंपायर का प्रैक्टिकल बीसीसीआइ के अंपायर अनिल चौधरी ले रहे थे। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्कोरर की फिर से लिखित परीक्षा बीसीसीआइ के एजुकेटर पी जयपाल की देखरेख में कराई जा रही थी। यह वो स्कोर थे, जो नौ सितंबर को हुई स्टेट स्कोरर परीक्षा में क्वालीफाई अंक तक हासिल नहीं कर सके थे।

इसलिए यूपीसीए को मजबूरन उनका री एग्जाम कराना पड़ा। कोआर्डिनेटर एपी सिंह की देखरेख में स्कोरर की लिखित व अंपायर की प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे

यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में फेल हुए स्कोरर को फिर से मौका दिया गया है। सभी स्कोरर को बताया गया है कि अंग्रेजी का ज्ञान उसने के लिए जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्कोरिंग के दौरान बिना अंग्रेजी कैसे काम चलेगा।

पिच के रख-रखाव की जानकारी दी

ग्रीन पार्क में ही यूपीसीए की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला की शुरुआत हुई। इसमें बीसीसीआइ के पिच क्यूरेटर तापोस चटर्जी व समद्दर चौहान ने 25 प्रतिभागियों को पिच के निर्माण एवं रखरखाव के नियम बताए।ग्रीन पार्क के सभागार में यूपीसीए की ओर से ग्रीन पार्क के पिच क्यूरेटर शिव कुमार की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

यह भी पढ़ें- यूपी में जमीन फाड़कर निकाला जाएगा पानी का खजाना: कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 KM लंबी प्राचीन नदी

इसमें यूपीसीए के दीपक शर्मा, अंपायर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर, नोडल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव, पूर्व क्रिकेटर रीता डे, क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह, तालिब खान आदि उपस्थित रहे।