UP T-20: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम घोषित, करन बने कप्तान
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा की है, जिसमें करण शर्मा ...और पढ़ें

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान करन शर्मा।
HighLights
उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा, करण शर्मा बने कप्तान
आदर्श को शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिली जगह
रिंकू सिंह राइजिंग स्टार्स एशिया कप के कारण बाहर
जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की गई है। टीम का आलराउंडर करन शर्मा को बनाया गया है। 18 सदस्यीय टीम में आर्यन, माधव, प्रशांत वीर, भुवनेश्वर, जीशान, यश दयाल, कार्तिक, स्वास्तिक चिकारा को जगह मिली।
वहीं, टी-20 ट्राफी में बतौर आरंभिक बल्लेबाज के लिए दावा पेश करने वाले आदर्श को टीम में जगह नहीं मिली। आदर्श ने रणजी में बड़ौदा के खिलाफ आदर्श ने 276 गेंदों पर 17 चौके व तीन छक्कों की मदद से 162 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
वे इससे पहले इकाना स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्राफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 184 रन बना चुके हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन कर आदर्श ने टीम में चयन का दावा पेश किया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की टी-20 ट्राफी सैयद मुश्ताक अली की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है। उत्तर प्रदेश की टीम टी-20 ट्राफी में अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को मुंबई में राजस्थान के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसके मुकाबले कर्नाटक, बड़ौदा, चंडीगढ़, झारखंड, बंगाल व मिजोरम की टीम से होंगे।
यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि सीनियर चयन समिति ने प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में उपकप्तान बनाए जाने के कारण रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश की टीम में जगह नहीं मिली। टीम में भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज को शामिल किया गया है।
टीम में युवा जोश व अनुभव को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि टी-20 ट्राफी के प्रदर्शन से ही खिलाड़ियों का भविष्य तय होता है। भारतीय टीम व आइपीएल में खिलाड़ियों को टी-20 प्रदर्शन के आधार पर ही जगह मिलती है।
उत्तर प्रदेश की टीम
कप्तान करन शर्मा, माधव कौशिक, सिद्धार्थ यादव, आराध्य यादव, यश गर्ग, अभिषेक गोस्वामी व स्वास्तिक चिकारा (गाजियाबाद), आर्यन जुयाल व मोहसिन खान (मुरादाबाद), समीर रिजवी व भुवनेश्वर कुमार (मेरठ), दिव्यांश जोशी व शिवम मावी (नोएडा), अरनव बालियान (सहारनपुर), प्रशांतवीर (रायबरेली), जीशान अंसारी (लखनऊ), यश दयाल (प्रयागराज), कार्तिक त्यागी (बागपत)।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।